#सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वाला युवक गिरफ्तार
#श्रीडूंगरगढ के शेरूणा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों की फोटो और वीडियो पोस्ट कर आमजन में भय का माहौल बनाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई विशेष अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान एक बस से गजानंद नामक युवक को हिरासत में लिया गया। तलाशी में उसके पास कोई हथियार नहीं मिला, लेकिन मोबाइल जांच में इंस्टाग्राम, फेसबुक और शेयरचैट पर पिस्टल की फोटो और वीडियो पोस्ट किए हुए मिले। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी।