बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडल टोला डोहर निवासी अकील अख्तर को 27 सितम्बर 2026 से उनके ससुराल पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के गुंजरिया पश्चिम टोला में उनके ससुराल वालों द्वारा बंधक बनाकर रखा गया था। जहां उसे जंजीर से बांध कर मारा पीटा जा रहा था। बीते कल देर रात 11 बजे अकील अख्तर की मां की सूचना पर पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने पुलिस अधीक्षक किशनगंज को घटना के संबंध में अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक किशनगंज के निर्देश पर बहादुरगंज पुलिस एवं इस्लामपुर पुलिस की पहल पर अकील अख्तर को रेस्क्यू कर उनके परिजनों के हवाले किया गया। अकील अख्तर के शरीर पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं। पीड़ित के अनुसार वो अपनी पत्नी और बच्चों को लाने ससुराल गया था, जहां उनके साथ इस तरह का बरताव किया गया। पूर्व विधायक कोचाधामन ने पुलिस अधीक्षक किशनगंज की त्वरित कार्रवाई के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है। साथ लोगों से अपील की है कि लोग कानून को अपने हाथ में न ले।सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ✍️