Public App Logo
Profile Picture

कोचाधामन की खबरें

@kumarshubhamsgh
8409Followers
23Following
दुबई जाने का सपना पड़ा भारी! 😢 फ्रॉड दलाल के चक्कर में फंसा युवक, अब <nis:link nis:type=tag nis:id=__मास्टर_मुजाहिद nis:value=__मास्टर_मुजाहिद nis:enabled=true nis:link/> से लगा रहा घर वापसी की गुहार

लालच में आकर विदेश जाने से पहले एक बार इस वीडियो को जरूर देखिए।
ये कहानी आपको सोचने पर मजबूर कर देगी और शायद आपकी आंखों में आंसू भी ला दे।

            
नोट: इस वीडियो की पुष्टि हमारे चैनल द्वारा नहीं की गई है। यह वीडियो हमें सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुआ, जिसे हमने केवल मानवीय संवेदना एवं सहानुभूति के आधार पर साझा किया है। वीडियो में दी गई जानकारी की सत्यता की जिम्मेदारी हमारा चैनल नहीं लेता है।

धन्यवाद।🙏 Master Mujahid Alam Prince Khan Surjapuri Kauser Reza
दुःखद घटना ➡️♦️
15 अगस्त 🇮🇳  आज़ादी के जश्न में मास्टर मुजाहिद आलम की ओर से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! 🇮🇳
🇮🇳 15 अगस्त विशेष: आज़ादी का जश्न, देशभक्ति का जुनून! 🇮🇳

सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज़ के संस्थापक प्रिंस खान सुरजापुरी की ओर से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

जय हिन्द! 🇮🇳 जय भारत!
🇮🇳 तिरंगे की शान, देश की पहचान और आज़ादी का जश्न—हर हिंदुस्तानी के दिल में हमेशा यूँ ही कायम रहे। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मुबारकबाद। 🇮🇳

आइए, हम सब मिलकर देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और तरक्की के लिए हमेशा समर्पित रहने का संकल्प लें।

— डॉ. अफ़ज़ल हुसैन
डायरेक्टर – अफ़ज़ल शाद क्लिनिक
गाछपाड़ा, किशनगंज
दिव्यांग की मदद को आगे आए जिला परिषद उम्मीदवार जवारुल हक, अपने खर्च से कराई साइकिल की मरम्मत____________

मानवता और सेवा की मिसाल पेश करते हुए जिला परिषद क्षेत्र संख्या-12 के उम्मीदवार <nis:link nis:type=tag nis:id=__जवारुल_हक nis:value=__जवारुल_हक nis:enabled=true nis:link/> ने एक दिव्यांग व्यक्ति की साइकिल की मरम्मत करवाकर उसे वापस सौंपा।

दिव्यांग व्यक्ति के लिए यह साइकिल रोजमर्रा के जीवन और आवागमन का महत्वपूर्ण साधन है। साइकिल खराब होने की जानकारी मिलने पर जवारुल हक ने संवेदनशीलता दिखाते हुए इसकी मरम्मत करवाई और जरूरतमंद को सौंप दिया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि जरूरतमंद और दिव्यांग लोगों की मदद करना सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि इंसानियत और सामाजिक जिम्मेदारी है। समाज के सक्षम लोगों को आगे बढ़कर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।

जवारुल हक के इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि छोटी-सी मदद किसी जरूरतमंद के लिए बहुत बड़ी राहत बन सकती है। ❤️🤝

<nis:link nis:type=tag nis:id=जवारुलहक nis:value=जवारुलहक nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जिलापरिषदक्षेत्र12 nis:value=जिलापरिषदक्षेत्र12 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=दिव्यांगकीमदद nis:value=दिव्यांगकीमदद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मानवताकीसـेवा nis:value=मानवताकीसـेवा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=समाजसेवा nis:value=समाजसेवा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=seemanchal nis:value=Seemanchal nis:enabled=true nis:link/>
पाठामारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई,150 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार_________

किशनगंज:- पाठामारी थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नूरी चौक के पास एनएच-327ई हाइवे से 150 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, वाहन जांच के दौरान एक Chevrolet कार (रजिस्ट्रेशन नंबर MP07CD4521) की तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान कोशिश कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने शराब के साथ वाहन को भी जब्त कर लिया है तथा गिरफ्तार व्यक्ति को थाना लाया गया है। मामले में शराब तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

पाठामारी थानाध्यक्ष गंगा प्रसाद ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=pathamaripolice nis:value=PathamariPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kishanganj nis:value=Kishanganj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharpolice nis:value=BiharPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=liquorseized nis:value=LiquorSeized nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policeaction nis:value=PoliceAction nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=thakurganj nis:value=Thakurganj nis:enabled=true nis:link/>
अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए पाठामारी थानाध्यक्ष गंगा प्रसाद गुप्ता सम्मानित______________________

किशनगंज:- जिले में मद्यनिषेध एवं अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया। इसी क्रम में पाठामारी थाना के थानाध्यक्ष पु०अ०नि० गंगा प्रसाद गुप्ता को जुलाई 2026 में मद्यनिषेध के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने के लिए “सराहनीय सेवा पुरस्कार” प्रदान किया गया।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की ओर से जारी प्रशस्ति-पत्र में उल्लेख किया गया है कि गंगा प्रसाद गुप्ता द्वारा जुलाई माह में अवैध शराब बरामदगी एवं मद्यनिषेध के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य किया गया। उनके इस योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।

किशनगंज पुलिस द्वारा हाल के दिनों में भी पाठामारी थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 

थानाध्यक्ष गंगा प्रसाद गुप्ता को मिले इस सम्मान से पाठामारी थाना पुलिस टीम में भी खुशी का माहौल है। स्थानीय स्तर पर इसे पुलिस की सक्रियता और नशामुक्ति के प्रयासों को प्रोत्साहित करने वाला कदम माना जा रहा है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=kishanganjpolice nis:value=KishanganjPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pathamaripolice nis:value=PathamariPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gangaprasadgupta nis:value=GangaPrasadGupta nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=santoshkumar nis:value=SantoshKumar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhnishedh nis:value=MadhNishedh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kishanganjnews nis:value=KishanganjNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=seemanchalexpressnews nis:value=SeemanchalExpressNews nis:enabled=true nis:link/> 
ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल Vs युवा जिला परिषद फैज़ान अहमद ||

                  देखिए वीडियो अंत तक ✍️
🚨 पौआखाली में खुला ऐसा हॉस्पिटल!
अब सिलीगुड़ी–पूर्णिया जाना भूल जाएंगे मरीज!
📍 आमना मल्टीस्पेशल्टी हॉस्पिटल, बाजार रोड, मेला ग्राउंड समीप!
पाठामारी थाना प्रशासन को मिली बड़ी सफलता,279 लीटर विदेशी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त

किशनगंज | 05 अगस्त 2026

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पाठामारी थानाध्यक्ष गंगा प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।

गुप्त सूचना के आधार पर अमलझाड़ी स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के समीप वाहन जांच के दौरान एक स्कॉर्पियो (BR01JP1033) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 279 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से आकाश कुमार (24 वर्ष) एवं रोहित कुमार (26 वर्ष), दोनों निवासी बेऊर, जिला पटना को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब की खेप सिक्किम से लाई जा रही थी। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई तथा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति की भी जांच की जाएगी।

इस मामले में पाठामारी थाना कांड संख्या-38/2026 दर्ज कर बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2022 की धारा 30(ए) के तहत अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है!
पाठामारी थानाध्यक्ष गंगा प्रसाद ने कहा कि अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।✍️
बाँकीपुर विधानसभा सीट से जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत पर राजिया सुल्ताना ने दी बधाई, कहा— यह जनता के विश्वास और बदलाव की जीत है

किशनगंज। बाँकीपुर विधानसभा सीट से जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की शानदार जीत पर जन सुराज परिवार में खुशी की लहर है। इस अवसर पर जन सुराज महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष राजिया सुल्ताना ने प्रशांत किशोर, बाँकीपुर की सम्मानित जनता तथा जन सुराज के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

राजिया सुल्ताना ने अपने बधाई संदेश में कहा कि यह जीत केवल एक प्रत्याशी की जीत नहीं, बल्कि बिहार में बेहतर राजनीति, जनभागीदारी और सकारात्मक बदलाव की सोच पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि बाँकीपुर की जागरूक जनता ने लोकतंत्र को मजबूत करते हुए विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पारदर्शी व्यवस्था के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है।

उन्होंने जन सुराज के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दिन-रात मेहनत करने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता की लगन, निष्ठा और संघर्ष का ही परिणाम है कि आज यह ऐतिहासिक सफलता मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशांत किशोर के नेतृत्व में बिहार की राजनीति में एक नई दिशा और नई कार्य संस्कृति स्थापित होगी तथा जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा।

राजिया सुल्ताना ने कहा कि दुर्भाग्यवश पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं होने के कारण वे क्षेत्र भ्रमण एवं कार्यकर्ताओं के बीच उपस्थित नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की सलाह पर वे फिलहाल आराम कर रही हैं। जैसे ही स्वास्थ्य में सुधार होगा, वे पुनः पूरी ऊर्जा के साथ क्षेत्र में सक्रिय होकर जन सुराज की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगी।

अंत में उन्होंने एक बार फिर बाँकीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता, जन सुराज के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं एवं जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को इस ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं
बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत के बाद झूम उठे ठाकुरगंज विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी एकरामूल हक, भट्टा चौक में मना जीत का जश्न, गुलाल और मिठाइयों से सराबोर हुआ पूरा इलाका।✍️

<nis:link nis:type=tag nis:id=parshantkishor nis:value=parshantkishor nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bankipurvidhansabha nis:value=bankipurvidhansabha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jspparty nis:value=jspparty nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ehramulhaque nis:value=ehramulhaque nis:enabled=true nis:link/>
बिहार बाँकीपुर सीट प्रशांत किशोर जीतते ही जन सुराज नेता सह पूर्व विधायक उम्मीदवार ठाकुरगंज इकरामूल हक एवं उनके समर्थक झूम उठे! 
                           पूरा भट्टाचौक हो गया पीला, बाँटे एक क्यूंटल मिठाई! LIVE
CJP प्रोटेस्ट के दौरान AIMIM के कट्टर दीवाने गए जेल || आज हो गई रिहाई
AIMIM दीवाने का दर्द बेसुमार || ✍️
Master Mujahid Alam को साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश हुई नाकाम || फर्दा हुई फास तो विरोधी होने लगे बेचैन || बुजुर्ग व्यक्ति ने गलती स्वीकारते हुए मांग लिया क्षमा ___
कुछ दिन पहले मास्टर मुजाहिद आलम को विरोधी द्वारा बदनाम करने की नाकाम कोशिश का हुआ पर्दाफाश! बुजुर्ग और बच्चे ने वीडियो जारी कर माँगा माफ़ी
ठाकुरगंज - NH-327-E गर्दनकट्टा से गरीब नवाज चौक तक सड़क की स्तिथि Live
NEET परीक्षा में लगातार 6 बार रहे असफल फिर भी हार नहीं मानी ठाकुरगंज प्रखंड के दूधऔंटी पंचायत अंतर्गत नसीरगंज गाँव के <nis:link nis:type=tag nis:id=_शरिफुल_आलम nis:value=_शरिफुल_आलम nis:enabled=true nis:link/> 7वीं बार में मिली सफलता अब बनेगें <nis:link nis:type=tag nis:id=_mbbs nis:value=_MBBS nis:enabled=true nis:link/> डॉक्टर || प्राइवेट शिक्षक पिता ने जमीन तक बेच दिया था __

                       VC- @Kne Bihar
ठाकुरगंज - NH-327-E गर्दनकट्टा से गरीब नवाज चौक तक सड़क की स्तिथि Live
NEET परीक्षा में लगातार 6 बार रहे असफल फिर भी हार नहीं मानी ठाकुरगंज प्रखंड के दूधऔंटी पंचायत अंतर्गत नसीरगंज गाँव के <nis:link nis:type=tag nis:id=_शरिफुल_आलम nis:value=_शरिफुल_आलम nis:enabled=true nis:link/> 7वीं बार में मिली सफलता अब बनेगें <nis:link nis:type=tag nis:id=_mbbs nis:value=_MBBS nis:enabled=true nis:link/> डॉक्टर || प्राइवेट शिक्षक पिता ने जमीन तक बेच दिया था __

                       VC- @Kne Bihar
हाफ़िज़ ए कुरआन मुकम्मल करने पर इस दीनी बच्चें को बहुत बहुत मुबारकबाद ❤️
किशनगंज जिले के शेरशाहबादी समाज के तीन होनहार विद्यार्थियों ने NEET में लहराया परचम

किशनगंज: शिक्षा के क्षेत्र में शेरशाहबादी समाज के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। किशनगंज जिले के शेरशाहबादी समाज के तीन होनहार विद्यार्थियों ने NEET (UG) परीक्षा में सफलता हासिल कर समाज का नाम रोशन किया है। इनकी उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों द्वारा लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं।

सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में शरिफुल आलम, रफात अंजुम और मो. असलम शामिल हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद इन छात्रों ने अपनी मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

शेरशाहबादी समाज लंबे समय तक शिक्षा और आर्थिक रूप से पिछड़ा माना जाता रहा है। लेकिन अब धीरे-धीरे इस समाज के युवा शिक्षा की ओर अग्रसर हो रहे हैं और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर नई मिसाल कायम कर रहे हैं। NEET जैसी कठिन परीक्षा में तीन छात्रों की सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

समाज के बुद्धिजीवियों और स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि शिक्षा पर इसी तरह ध्यान दिया जाता रहा, तो आने वाले वर्षों में शेरशाहबादी समाज के और भी बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी तथा अन्य प्रतिष्ठित क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाएंगे।

ABSA क़मेटी ने तीनों होनहार विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।
सीमांचल एक्सप्रेस की ओर से बहुत बहुत बधाई, 🌹💐