बस्ती पुलिस ने साथियों से बिछड़े बुजुर्ग को परिजनों से मिलाया, परिजनों ने जताया आभार
बस्ती। उड़ीसा से बाबा विश्वनाथ नगरी वाराणसी जलाभिषेक के लिए आए बुजुर्ग डी. गोला प्रधान अपने छह साथियों से बिछड़कर भटकते हुए दुबौलिया क्षेत्र में पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें सुरक्षित थाने लाकर पूछताछ की और सोशल मीडिया समेत अन्य माध्यमों से परिजनों से संपर्क किया। सूचना मिलने पर 14 अगस्त को उड़ीसा निवासी सीमाचल जेना थाना दुबौलिया पहुंचे। पुलिस ने बुजुर्ग को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने पुलिस की तत्परता और मानवीय पहल की सराहना करते हुए आभार जताया।
Basti, Basti | Aug 14, 2026