
युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है- सांसद राहुल सिंह
==
सांसद श्री लोधी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी
==
सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा आज स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उद्बोधन सुनने का अवसर मिला। साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के माध्यम से नई सोच, नई ऊर्जा और देश के विकास में युवाओं की सहभागिता को लेकर महत्वपूर्ण विचार सामने आए।
सांसद श्री लोधी ने कहा कि नए भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वर्तमान वर्ष को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, जबकि आगामी वर्ष को युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा।
उन्होंने कहा युवा वर्ष के दौरान कौशल विकास, शिक्षा सहित युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सरकार द्वारा कार्य किए जाएंगे। युवाओं को बेहतर अवसर और आवश्यक कौशल उपलब्ध कराकर उन्हें प्रदेश और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए तैयार किया जाएगा।
सांसद श्री लोधी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों, प्रदेशवासियों एवं जिलेवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी दृढ़ संकल्प के साथ मध्यप्रदेश और देश के विकास में अपना योगदान दें।
#IndependenceDay #independence #damoh