Public App Logo
मिर्जापुर की प्रिया सिंह का UPSSSC में चयन, क्षेत्र में खुशी मिर्जापुर: जिले के विकासखंड मड़िहा* क्षेत्र के *ग्राम पतेरी, पोस्ट बघौडा* निवासी *प्रिया सिंह* ने *UPSSSC मुख्य परीक्षा* में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। *ओम प्रकाश सिंह* की पुत्री प्रिया का चयन *सहायक लेखाकार/लेखा परीक्षक* पद के लिए हुआ है। प्रिया ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई गुरु नानक इंटर कॉलेज, मिर्जापुर से की और स्नातक की शिक्षा *महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ* से प्राप्त की। कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाई। सफलता की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। परिजनों और शुभचिंतकों ने प्रिया को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रिया ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय *माता-पिता, परिवारजनों और मार्गदर्शकों* के सहयोग के साथ-साथ अपनी मेहनत को दिया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रिया की सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी। - Mirzapur News