
प्रखंड के अंतर्गत पथडडा पोखर में 15 में वित्त आयोग योजना के तहत नवनिर्मित सीढ़ी घाट का जीप सदस्य ने किया उद्घाटन।
बिहार/बांका। प्रखंड के उत्तरी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य सह राज्य स्तरीय जिला परिषद संघ के अध्यक्ष विश्वजीत दीपांकर ने अपने क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पथडडा के पथडडा गांव के पोखर में 15वीं वित्त आयोग योजना से 897200 आठ लाख सनतानवे हजार दोसो रुपए के लागत से नवनिर्मित सीढ़ी घाट का शीला बोर्ड लगाते हुए शुक्रवार को काफी ग्रामीणों के उपस्थिति और सहयोग से उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य सह संघ के राज्य स्तरीय अध्यक्ष विश्वजीत दीपांकर ने कहा कि क्षेत्र के प्रतिनिधि होने के साथ-साथ क्षेत्र के मतदाताओं की मांग विगत वर्षों से की जा रही थी पोखर में सीढ़ी घाट निर्माण होने से अब ग्रामीणों को छठ ऐसे महान त्यौहार को मानने को लेकर अब गांव के माता बहनों को काफी सुविधा मिलेगी इसी बहाने अब इस तालाब में ग्रामीणों के द्वारा गंदी पानी रोक लगाएंगे साथ ही पोखर साफ सफाई पर भी ग्रामीणों का नजर रहेगी कहा कि मैं क्षेत्र का प्रतिनिधि हूं मेरा उत्तरदायित्व होता है की क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा विकास कर सकूं , कहा जनहित से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतरने का हर संभव प्रयास जारी रहेगा सीढ़ी घाट निर्माण उद्घाटन मौके पर पंचायत के मुखिया संतोष यादव , पंचायत समिति सदस्य बबीता देवी, आमाशी चौधरी भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड वि०शु्त्री उपाध्यक्ष अनुजानंद अनुज ,क्ष नित्यानंद माल, सुनील यादव, कुणाल कुमार, सुबोध यादव, हरिश्चंद्र यादव अजय यादव तनक लाल यादव लक्ष्मी यादव , संजीव सिंह इसके साथ ही अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।