रामपुर में 11 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
*अभियोग संख्या 105/2026, अधीनधारा 21, 29 ND&PS Act, दिनांक 01.10.2026, पुलिस थाना रामपुर*
पुलिस चौकी सिटी रामपुर की टीम द्वारा दिनांक 30.09.2026 को गुप्त सूचना के आधार पर पुराना बस अड्डा रामपुर, स्थित एक गेस्ट हाउस के समीप कार्रवाई करते हुए आशीष मेहता , निवासी तहसील निचार, जिला किन्नौर, उम्र 28 वर्ष तथा दिव्यांशु निवासी तहसील कल्पा, जिला किन्नौर, उम्र 20 वर्ष के कब्जे से लगभग 11 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।
जिसपर पुलिस थाना रामपुर में दिनांक 01.10.2026 को अभियोग संख्या 105/2026, अधीनधारा 21, 29 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले की आगामी जांच जारी है।