Public App Logo
श्रीडूंगरगढ़ में किसानों की वोल्टेज समस्या को लेकर श्रीराम भादू ने उठाई आवाज, मिले बिजली अधिकारियों से श्रीडूंगरगढ़ - कांग्रेस नेता श्रीराम भादू ने क्षेत्र के किसानों के साथ कृषि ट्यूबवेलों पर कम वोल्टेज की समस्या को लेकर विद्युत विभाग के सहायक अभियंता से मुलाकात कर समस्या से अवगत करवाया। वार्ता में सहायक अभियंता ने शीघ्र ही बड़े फीडर को दो अलग-अलग फीडरों में विभाजित करने पर सहमति जताई। किसानों ने श्रीराम भादू की पहल का स्वागत किया। - Sridungargarh News