Public App Logo
Profile Picture

Asgar Ali

@asgarali45279286
10712Followers
0Following
पीपेरा ग्राम पंचायत में पहुंचे लोगों ने रखे अपने विचार, सरपंच के कार्यकाल को लेकर कहीं यह बात
अर्जुनराम मेघवाल व विश्वनाथ मेघवाल पहुँचे गोविंदराम मेघवाल के पास सियासत की दूरियां मिटाकर शोक सभा में पहुंचे
गोविंदराम मेघवाल के भाई लक्ष्मण चौहान के निधन पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व विधायक विश्वनाथ मेघवाल पूगल पहुंचे। शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बाबा रामदेव बोले देश में घपले तो बहुत हो रहे हैं बोले सुधर जाओ
.नगरीय निकाय चुनाव: पार्षद आरक्षण की लॉटरी सोमवार को
बीकानेर सहित खाजूवाला, देशनोक, नापासर, लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़ और नोखा में वार्ड पार्षद आरक्षण की लॉटरी सोमवार सुबह 11 बजे कलेक्टर सभागार में निकाली जाएगी।
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का भाजपा नेता किशन गोदारा ने स्वागत किया इस अवसर पर किशन गोदारा ने केंद्रीय मंत्री मेघवाल से आत्मीय मुलाकात कर उनका स्वागत किया और क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
पीपेरा ग्राम पंचायत में सैकड़ो ग्रामीणों की उपस्थिति में सरपंच ने किया ध्वजारोहण महेंद्र सारस्वत ने गांव में हुवे विकास कार्यों पर चर्चा की
श्रीडूंगरगढ़ की जनता द्वारा लगातार किए जा रहे धरना-प्रदर्शन, विरोध और जनदबाव का असर—मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर के लिए 25 करोड़ रुपये की घोषणा की।
पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल को भ्रातृ शोक
पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल के छोटे भाई लक्ष्मण चौहान का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज पूगल में किया जाएगा। निधन की खबर से परिवार व क्षेत्र में शोक की लहर है।
दाऊदसर सरपंच प्रतिनिधि सफी मोहम्मद से विशेष बातचीत, गांव में करवाए विकास कार्यों पर खुलकर चर्चा की
देर रात पुलिस ने हरिराम बाना सहित प्रदर्शनकारियों को रिहा किया,विदित रहे की बीकानेर में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान विरोध की आशंका के चलते हरिराम बाना सहित कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं हमारा भारत हमेशा ऊँचाइयों पर रहे जय हिंद
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को बीकानेर में मेघासर के संस्थापक वीर शिरोमणि मेघो जी उपाध्याय की अष्टधातु निर्मित अश्वारूढ़ प्रतिमा का विधिवत अनावरण  किया। इस दौरान मुख्यमंत्री का आमजन ने साफा और माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार अर्जुनराम मेघवाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, विधायक अंशुमान सिंह भाटी, जेठानंद व्यास सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री दौरे के दौरान संभावित विरोध की आशंका के चलते डॉक्टर विवेक माचरा को भी पुलिस ने किया डिटेन माचरा बोले यह लोकतंत्र का दामन है
चक्काजाम से पहले कांग्रेस नेता हरिराम बाना हिरासत में!
मुख्यमंत्री के बीकानेर दौरे से पहले ही श्रीडूंगरगढ़ के कांग्रेस नेता हरिराम बाना को पुलिस ने बाना गांव स्थित आवास से हिरासत में लिया। बाना ने आरोप लगाया, “सरकार तानाशाही पर उतर आई है, पुलिस के सहारे जनता की आवाज दबाई जा रही है।” उन्होंने आरोप लगाया की कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं को भी पुलिस द्वारा उठाए जाने का आरोप। ट्रॉमा सेंटर की मांग पर आज प्रस्तावित चक्काजाम से पहले ही पुलिस ने हरिराम बाना को हिरासत में लिया
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दो दिवसीय बीकानेर दौऱ का यह रहेगा कार्यक्रम
बीकानेर जिला प्रमुख का पद “अनारक्षित महिला” के लिए आरक्षित है।
यानी इस सीट पर:कोई भी जाति/समुदाय की महिला चुनाव लड़ सकती
श्रीडूंगरगढ़ में 14 अगस्त को चक्काजाम का ऐलान किया कांग्रेस नेता हरिराम बाना ने सोशल मिडिया के माध्यम से किया आव्हान क्षेत्र के लोगो से की ज्यादा से ज्यादा पहुँचे 
श्रीडूंगरगढ़। ट्रॉमा सेंटर की मांग को लेकर कांग्रेस नेता हरिराम बाना के नेतृत्व में 14 अगस्त को सुबह 10 बजे चक्काजाम किया जाएगा। बाना ने कहा कि 5 अगस्त को प्रशासन के साथ हुए समझौते में किए गए वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं।
बाना ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि हादसों में अपनों की जान बचाने के लिए अब सरकार और प्रशासन के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने का समय आ गया है। उन्होंने सभी युवाओं से 14 अगस्त सुबह 10 बजे युवा कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर चक्काजाम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।
अग्निवीर राकेश जाखड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर कल लिखमीसर उतरादा में होगा आयोजन
लिखमीसर उतरादा। अग्निवीर योद्धा राकेश जाखड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर 14 अगस्त को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लिखमीसर उतरादा में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। आयोजन अग्निवीर योद्धा राकेश जाखड़ चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा है।
समाजसेवी एवं युवा उद्यमी परमेश्वर जाखड़ ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। उन्होंने युवाओं सहित क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति के जीवन में नई उम्मीद बन सकता है। इसलिए सभी लोग आगे आएं और मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी निभाएं।
कंवरसेन लिफ्ट नहर में पानी चोरी के विरोध में डॉ. राजेंद्र मूंड की अगुवाई में रोष यात्रा
लूणकरणसर -  कंवरसेन लिफ्ट नहर में साइफन डालकर की जा रही कथित अवैध पानी चोरी के विरोध में कांग्रेस के लूणकरणसर प्रत्याशी रहे डॉ. राजेंद्र मूंड के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने लालेरा पट्टा से महाजन तक रोष यात्रा निकाली। महाजन उप तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर पानी चोरी पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। डॉ. मूंड ने चेतावनी दी कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। साथ ही महाजन क्षेत्र में जमीनों की ओपन खातेदारी बंद करने की मांग भी उठाई गई।
पुष्पा बाईसा 7 साल की उम्र में भक्ति में जगी रूचि आज करणी माता की भक्त समाजसेवा में विशेष लगाव
श्रीडूंगरगढ़ में किसानों की वोल्टेज समस्या को लेकर श्रीराम भादू ने उठाई आवाज, मिले बिजली अधिकारियों से 
श्रीडूंगरगढ़ - कांग्रेस नेता श्रीराम भादू ने क्षेत्र के किसानों के साथ कृषि ट्यूबवेलों पर कम वोल्टेज की समस्या को लेकर विद्युत विभाग के सहायक अभियंता से मुलाकात कर समस्या से अवगत करवाया। वार्ता में सहायक अभियंता ने शीघ्र ही बड़े फीडर को दो अलग-अलग फीडरों में विभाजित करने पर सहमति जताई। किसानों ने श्रीराम भादू की पहल का स्वागत किया।
खड़गे से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, संगठन और जनहित के मुद्दों पर चर्चा
कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर बीकानेर कांग्रेस संगठन की स्थिति, आगामी रणनीति और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की।
सियाग ने पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं सहित बॉर्डर क्षेत्र में धार्मिक स्थलों को तोड़े जाने के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन की जानकारी भी दी। खड़गे ने जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संघर्ष की सराहना करते हुए संगठन को और सक्रिय करने पर जोर दिया।
लूणकरणसर में चुनावी तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक, डॉ. राजेंद्र मूंड ने साधा भाजपा पर निशाना
लूणकरणसर -  नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर नगरपालिका में कांग्रेस नगर कार्यकारिणी की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र मूंड ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की।डॉ. मूंड ने भाजपा सरकार पर चुनावों में जानबूझकर देरी करने और डराने की राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वार्डों का परिसीमन भी मनमाने तरीके से किया गया है। कांग्रेस बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर एकजुटता और पूरी रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।
धीरेरा सरपंच प्रतिनिधि ओम गोदारा से विशेष बातचीत बोले जो वादे किये उससे ज्यादा करवाए है गांव में विकास कार्य
लाल बत्ती के बाद रामगोपाल सुथार की सक्रियता कितनी?
न विरोध, न समर्थन—सिर्फ सवाल - 
राज्य मंत्री बनने के बाद रामगोपाल सुथार श्रीडूंगरगढ़ की जनता के बीच कितनी बार पहुंचे? क्षेत्र के किन मुद्दों को लेकर उन्होंने आवाज उठाई और बीकानेर के लिए कौन-कौन से विषय सरकार के सामने मजबूती से रखे?
हाल ही में कांग्रेस नेता हरिराम बाना के नेतृत्व में डूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर की मांग को लेकर बड़ा जनआंदोलन हुआ। इस दौरान लोगों के बीच यह सवाल भी उठा कि क्षेत्र से राज्य मंत्री होने के नाते रामगोपाल सुथार की इस मुद्दे पर क्या राय रही?
अब सवाल जनता से—राज्य मंत्री बनने के बाद श्रीडूंगरगढ़ को गोपाल सुथार से क्या मिला? उनकी सक्रियता और भूमिका को आप किस नजरिए से देखते हैं?
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लोग अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
इन तमाम सवालों और मुद्दों को लेकर जल्द ही राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार का इंटरव्यू करेंगे और उनसे सीधे जानेंगे उनकी भूमिका, प्रयास और इन मुद्दों पर उनका पक्ष।
आपका सवाल भी हो सकता है हमारे इंटरव्यू का सवाल।