
दरगाह थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकबजनी का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
अजमेर। दरगाह थाना पुलिस ने नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को घटना के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने के आभूषण भी बरामद किए हैं। आरोपी से फिलहाल गहन पूछताछ और अनुसंधान जारी है।
पुलिस के अनुसार 11 अगस्त 2026 को परिवादी सुहेल निवासी अंदरकोट ने दरगाह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवादी ने बताया कि वह रात करीब 11:30 बजे दवाई लेकर अपने कमरे में सो गया था। सुबह करीब 5 बजे उठने पर कमरे की अलमारी खुली मिली और सामान बिखरा हुआ था। अलमारी के लॉकर से उसकी पत्नी के सोने के आभूषण गायब मिले।
रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में दरगाह थाना पुलिस की टीम गठित की गई। टीम ने सूचना संकलन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 12 अगस्त को आरोपी शारिक रियाज, उम्र 19 वर्ष, निवासी मेरठ उत्तर प्रदेश, हाल निवासी दरगाह क्षेत्र अजमेर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने के आभूषण बरामद किए हैं, जिनमें हार, रानी हार, टीका, शीश फूल, नाथ, झुमके, टॉप्स और अंगूठी सहित अन्य जेवरात शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी से वारदात के संबंध में पूछताछ की जा रही है और अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई में दरगाह थाना पुलिस की टीम की अहम भूमिका रही।
Ajmer Police Rajasthan
Ajmer, Ajmer | Aug 13, 2026