Public App Logo
एनसीसी कार्यक्रम व ‘हर घर तिरंगा’ महोत्सव आयोजित Bokaro: आदर्श विद्या मंदिर, चास में गुरुवार को 5 झारखंड बटालियन एनसीसी, धनबाद की ओर से एनसीसी कार्यक्रम व ‘हर घर तिरंगा’ महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अनिमेष झा पीआई स्टाफ के साथ शामिल हुए। इस दौरान एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर की कमीशनिंग व अभिनंदन समारोह भी हुआ। विद्यालय के शिक्षकों व एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति व राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कर्नल अनिमेष झा ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए एनसीसी से मिलने वाले अवसरों व लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, साहस, समयबद्धता व टीम भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। एनसीसी प्रशिक्षण से रक्षा सेवाओं समेत विभिन्न क्षेत्रों में करियर के अवसर मिलते हैं। उन्होंने कैडेट्स को प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने व अपने व्यक्तित्व तथा नेतृत्व कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्राचार्य रंजीत कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। शिक्षकों व कैडेट्स ने कर्नल अनिमेष झा व पीआई स्टाफ की उपस्थिति को प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम के माध्यम से कैडेट्स ने राष्ट्र की एकता, अखंडता व गौरव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। - Chas News