तिरंगे की शान में निकली देशभक्ति की रैली, महात्मा गांधी से भगत सिंह तक दिखा आजादी का जुनून।
बेतिया/मझौलिया। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर मदर्स इंटरनेशनल स्कूल नान्होसती मझौलिया में देशभक्ति का ऐसा रंग देखने को मिला कि पूरा वातावरण भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। विद्यालय के बच्चों ने भव्य देशभक्ति रैली निकालकर लोगों में राष्ट्रप्रेम और स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के प्रति सम्मान की भावना जगाई। रैली में बच्चों ने स्वतंत्रता आंदोलन के महान नायकों का जीवंत रूप प्रस्तुत किया। सुजीत कुमार ने महात्मा गांधी, शत्रुध्न कुमार ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, सुशील कुमार ने मौलाना अबुल कलाम आजाद, अमन कुमार ने शहीद भगत सिंह तथा सोनाली कुमारी ने भारत माता का किरदार निभाकर खूब तालियां बटोरीं। बच्चों के आकर्षक वेशभूषा और देशभक्ति नारों ने राहगीरों का ध्यान अपनी ओर खींचा।रैली को सफल बनाने में विद्यालय के सभी बच्चों के साथ प्रधानाध्यापक सूरज कुमार, शिक्षक दिनेश कुमार, सुजय कुमार, मुहम्मद हाकिम, उज्ज्वल पांडेय, कुमार सूरज, बलीराम कुमार, आशा कुमारी, मुस्कान कुमारी, पूजा कुमारी एवं श्वेता कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।विद्यालय के निदेशक सूरज कुमार यादव ने बताया कि रैली का उद्देश्य बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास, महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और राष्ट्रप्रेम की भावना से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए बच्चों में संस्कार और देशभक्ति की भावना मजबूत होना जरूरी है।