तिरंगे के साथ गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल्प, पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल के नेतृत्व में निकली भव्य यात्रा
बस्ती। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रूधौली विधानसभा क्षेत्र-309 में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित यात्रा आदर्श पेट्रोल पंप, भानपुर से शुरू होकर उकड़ा पोखरा स्थित हनुमान मंदिर तक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति, एकता और अखंडता का संदेश दिया।
इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है, जो अमर क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान की याद दिलाता है। लोगों ने तिरंगे को नमन करते हुए ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। Sanjay Pratap Jaiswal #तिरंगा
Basti, Basti | Aug 13, 2026