
#भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) और गुजरात एटीएस (ATS) ने अरब सागर में एक संयुक्त और सटीक खुफिया अभियान चलाकर मादक पदार्थों की बड़ी अंतरराष्ट्रीय तस्करी की साजिश को नाकाम कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियों ने समुद्र के बीच ईरानी नाव को घेरकर तलाशी ली, जिसमें से लगभग 526 किलोग्राम नशीला पदार्थ (ड्रग्स) बरामद किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पकड़ी गई इस खेप की अनुमानित कीमत करीब 3000 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
कार्रवाई के दौरान नाव पर सवार पांच पाकिस्तानी नागरिकों को भी दबोचा गया है, जो नाव का संचालन कर रहे थे और इस बड़ी खेप को भारतीय समुद्री सीमा के जरिए खपाने की फिराक में थे। सुरक्षा बलों ने नाव और जब्त मादक पदार्थों को अपने कब्जे में लेकर पोरबंदर तट की ओर रवाना कर दिया है, जहां सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी पकड़े गए आरोपियों से गहन पूछताछ कर रहे हैं। जांच दल इस बात का पता लगा रहा है कि इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के तार भारत में किन स्थानीय तस्करों से जुड़े हुए थे।
#breakingnewswala #GujaratATS #गुजरातNews #IndianCoastGuard #DrugBust #ArabianSea #CrimeNews #HindiNews #BNWTV