Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हुए सम्मिलित The silence media news भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, औरंगाबाद के तत्वावधान में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में जिलाधिकारी, औरंगाबाद एवं रेड क्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती अभिलाषा शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक श्री उपेन्द्र नाथ वर्मा ने सहभागिता की। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें रक्तदान के लिए धन्यवाद दिया तथा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि *रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवा है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है।* उन्होंने कहा कि समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है ताकि आवश्यकता पड़ने पर किसी भी मरीज को रक्त की कमी का सामना न करना पड़े। पुलिस अधीक्षक ने भी रक्तदाताओं के इस मानवीय एवं प्रेरणादायी योगदान की सराहना करते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके समाजहित में किए गए योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे निस्वार्थ कार्य समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को सुदृढ़ करते हैं। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं अन्य स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में माननीय विधायक ओबरा श्री प्रकाश चन्द्रा, उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मी तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। #thesilencemedianews #aurangabad #औरंगाबाद #redcross #abhilashasharmaias

Obra, Aurangabad | Aug 7, 2026