
#बलरामपुर; नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार...
रिपोर्ट-इमरान अली शाह
#बलरामपुर। #हर्रैया थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कैसरगंज चौराहे के पास से गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के लिए रवाना कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी ललिया डीके श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जय हिन्द यादव ने कांस्टेबल रवि वर्मा के साथ कैसरगंज चौराहे के पास घेराबंदी कर आरोपी मोहिद पुत्र अब्दुल अजीज निवासी ग्राम चरनगहिया, थाना हर्रैया को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हर्रैया थाने में मु0अ0सं0 81/2026 के तहत बीएनएस की धारा 70(2), 126(2), 137(2), 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जय हिन्द यादव और कांस्टेबल रवि वर्मा शामिल रहे।
#balrampur #balrampurpolic