*मध्यप्रदेश में उर्वरक विक्रय आगामी आदेश तक बंद, स्टॉक मिलान के निर्देश*
किसानों को सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन के किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग ने प्रदेश में उर्वरक विक्रय पर अस्थायी रोक लगा दी है। विभाग के सचिव निशांत वरवड़े द्वारा जारी आदेश के अनुसार 14 अगस्त की शाम 7 बजे से आगामी आदेश तक उर्वरक विक्रय बंद रहेगा। इस दौरान विपणन संघ के विक्रय केंद्रों, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों, एमपी एग्रो तथा निजी उर्वरक विक्रय केंद्रों से किसी भी प्रकार के अनुदानित उर्वरक का विक्रय नहीं किया जाएगा। शासन ने भारत सरकार के iFMS पोर्टल में दर्ज स्टॉक और प्रदेश के उर्वरक विक्रेताओं के वास्तविक स्टॉक का Reconciliation (मिलान) करने के लिए यह निर्णय लिया है। सभी कलेक्टरों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
Gormi, Bhind | Aug 16, 2026