वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में रोहित शर्मा ने छक्कों की झड़ी लगाते हुए खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। गुवाहाटी में 200वां छक्का लगाते ही वह एक देश में 200 वनडे छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। भारत में रोहित के नाम अब 200 वनडे छक्के हैं, जबकि इस मामले में क्रिस गेल 147 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।