Public App Logo
किशनगंज जिले के शेरशाहबादी समाज के तीन होनहार विद्यार्थियों ने NEET में लहराया परचम किशनगंज: शिक्षा के क्षेत्र में शेरशाहबादी समाज के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। किशनगंज जिले के शेरशाहबादी समाज के तीन होनहार विद्यार्थियों ने NEET (UG) परीक्षा में सफलता हासिल कर समाज का नाम रोशन किया है। इनकी उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों द्वारा लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं। सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में शरिफुल आलम, रफात अंजुम और मो. असलम शामिल हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद इन छात्रों ने अपनी मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। शेरशाहबादी समाज लंबे समय तक शिक्षा और आर्थिक रूप से पिछड़ा माना जाता रहा है। लेकिन अब धीरे-धीरे इस समाज के युवा शिक्षा की ओर अग्रसर हो रहे हैं और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर नई मिसाल कायम कर रहे हैं। NEET जैसी कठिन परीक्षा में तीन छात्रों की सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। समाज के बुद्धिजीवियों और स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि शिक्षा पर इसी तरह ध्यान दिया जाता रहा, तो आने वाले वर्षों में शेरशाहबादी समाज के और भी बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी तथा अन्य प्रतिष्ठित क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाएंगे। ABSA क़मेटी ने तीनों होनहार विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। - Jokihat News