
#राजकीय महाविद्यालय पोखरी (क्वींली) में #एबीवीपी का कब्ज़ा #सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित
#गजा (डी पी उनियाल) #राजकीय महाविद्यालय #पोखरी (क्वींली) में #छात्र संघ चुनाव में #अध्यक्ष #सचिव और यूआरपद पर तीनों #अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशी जीते। तीनों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
#महाविद्यालय से छात्र संघ निर्वाचन हेतु माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के आलोक मे गठित श्री लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार वर्तमान शैक्षिक सत्र 2026-27 मे विश्वविद्यालय के अधीन परिसर एवं महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव संपन्न कराये जाने हेतु महाविद्यालय से 6 पदो हेतु, जारी हुई अधिसूचना के तहत #अध्यक्ष, #सचिव, #विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के प्रति महाविद्यालय से एक-एक नामांकन हुआ जांच के उपरांत तीनों पदो के प्रति भरे गए एक-एक नामांकन जांच में सही पाये गए। #महाविद्यालय से #अध्यक्ष पद पर कुमारी #कनिका पुत्री श्री उम्मेद सिह रावत ग्राम सभा थन्यूल, #सचिव पद पर #कोमल सेमल्टी पुत्री श्री माधीराम सेमल्टी ग्राम दाबड़ा, #विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर #किरन रावत पुत्री श्री दोलत सिंह ग्राम सभा मैधार, तीनों चयनित छात्राएं ABVP से हैं। तीनों को निर्विरोध चयनित किया गया।
आज 29 सितंबर 2026 को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। जिसमें महाविद्यालय की #प्राचार्य #डॉ. शशि बाला वर्मा ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। महाविद्यालय छात्रःचुनाव अधिकारी प्रोफेसर डी.पी. सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि सभी छात्रों का चुनाव निर्विरोध हुवा, प्राचार्य डॉ शशि बाला वर्मा ने निर्विरोध चयनित छात्राओं को बधाई दी इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ़ सरिता सैनी, डॉ0 नीमा भेतवाल, डॉ मुकेश सेमवाल, डॉ0 वंदना सेमवाल, रेखा नेगी, अंकित कुमार, नरेन्द्र बिजल्वाण, सुनीता असवाल, नरेश, दीवान, मूर्ति लाल बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।