WhatsApp Business पर शुल्क | SA News Chhattisgarh
नई दिल्ली | 01-10-2026: 1 अक्टूबर 2026 से WhatsApp Business Platform पर कुछ ऐसे मैसेज के लिए शुल्क लगेगा, जो अब तक 24 घंटे की customer-service window में मुफ्त भेजे जा सकते थे। इसमें order confirmation और delivery update जैसे utility messages शामिल हैं।
भारत में service/utility messages की दर ₹0.115 यानी करीब 11.5 पैसे प्रति मैसेज (GST से पहले) बताई गई है। हालांकि, यह बदलाव सामान्य WhatsApp यूजर्स पर लागू नहीं है और WhatsApp Business ऐप इस्तेमाल करने वालों पर भी यह Platform वाला बदलाव लागू नहीं बताया गया है।
Meta की नई व्यवस्था में हर business phone number के लिए हर महीने 1,000 service messages तक मुफ्त allowance भी बताया गया है। इसके बाद लागू दर के अनुसार शुल्क लिया जाएगा। #WhatsAppUpdate #WhatsAppBusiness #SANewsChhattisgarh #TechUpdate #BusinessNews
Chhattisgarh, India | Oct 1, 2026