अनूपपुर : कलेक्टर रत्नाकर झा के निर्देशन में अवैध मदिरा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, धारण एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने 28 सितंबर 2026 को वार्ड क्रमांक 15, ग्राम पयारी, ग्राम घाठा एवं ग्राम अल्हवार में तलाशी कार्रवाई की।
जिला आबकारी अधिकारी खेमराज श्याम के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी सम्पतिया मरावी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान टीम ने 06 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 07.92 बल्क लीटर स्प्रिट एवं 13.8 बल्क लीटर माल्ट विदेशी मदिरा बरामद की।
इस कार्रवाई में कुल 27.72 बल्क लीटर मदिरा जप्त की गई। संबंधित आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत वैधानिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
आबकारी विभाग की टीम में मुख्य आरक्षक विक्रांत नामदेव, महबूब अहमद खान तथा आरक्षक अमृतलाल साकेत एवं रमाकांत सिंह बैस शामिल रहे।
विभाग के अनुसार जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, धारण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
#Anuppur #RatnakarJha #ExciseDepartment #IllegalLiquor #MadhyaPradesh