Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

बिहार सेंट्रल स्कूल में शान से फहराया तिरंगा, देशभक्ति प्रस्तुतियों से गूंजा परिसर बक्सर । शहर के बाईपास रोड स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल परिसर में शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक आर. बी. सिंह, उप निदेशिका उर्मिला सिंह एवं सचिव सरोज सिंह ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया। तिरंगा फहराते ही विद्यालय परिसर राष्ट्रगान और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। अध्यक्षीय संबोधन में विद्यालय निदेशक आर. बी. सिंह ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण और यादगार अवसर है। यह दिन उन अमर बलिदानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि हमें उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए देश की अस्मिता, एकता एवं अखंडता को बनाए रखना चाहिए। विद्यालय सचिव सरोज सिंह ने कहा कि आज देश को सबसे अधिक आवश्यकता अपनी युवा पीढ़ी की है। युवा किसी भी राष्ट्र की अचल पूंजी और सकारात्मक बदलाव के प्रमुख वाहक होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आदर्श एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने तथा राष्ट्र के विकास और एकता-अखंडता की मजबूती में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया। देशभक्ति प्रस्तुतियों से बच्चों ने बांधा समां कार्यक्रम की शुरुआत वर्ग 5 की छात्राओं नंदिनी और आराध्या द्वारा प्रस्तुत देव स्तुति से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में राष्ट्रप्रेम का रंग भर दिया। बच्चों ने देश की आजादी और राष्ट्र के प्रति अपने समर्पण से जुड़े प्रेरणादायी भाषण भी प्रस्तुत किए। समारोह विशेष रूप से जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों पर केंद्रित रहा। वर्ग 1 से 5 तक के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यालय परिवार का मन मोह लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति और उत्साह से भर दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय सचिव सरोज सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने समारोह में शामिल सभी अभिभावकों, प्रतिभागी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Buxar, Buxar | Aug 15, 2026

MORE NEWS

बक्सर ब्लड बैंक पर 6 बड़े सवाल! 😳 डोनर को पानी तक खुद खरीदने का आरोप, रेड क्रॉस अध्यक्ष भी बोले- व्यवस्था खराब

बक्सर सदर अस्पताल के रक्त अधिकोष की व्यवस्था पर ब्लड बक्सर ने 6 गंभीर सवाल उठाए हैं। पानी, एसी-पंखे, एंटीसीरा, ऑनलाइन और वास्तविक ब्लड स्टॉक में अंतर, रक्तदान शिविरों में देरी और वर्षों से बंद ब्लड सेपरेशन यूनिट को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं।

प्रियेश के आरोपों के समर्थन में सुमित मानसिंहका, पंकज मानसिंहका, शादाब आलम समेत अन्य लोगों ने इसे रक्तदाताओं का मनोबल गिराने वाली व्यवस्था बताया। वहीं रेड क्रॉस अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने भी व्यवस्थाओं को खराब बताते हुए सिविल सर्जन के स्तर से पहल नहीं होने की बात कही।

आप बताइए - रक्तदाताओं के लिए ऐसी व्यवस्था पर क्या कार्रवाई होनी चाहिए? 👇

#Buxar #BuxarTopNews #BiharNews #BuxarNews #BloodBank #BloodDonation #BloodDonor #BloodBuxar #SadarHospital #BiharNewsToday #ViralNews #BreakingNews #LocalNews #Bihar #BloodDonationCamp #Healthcare #HealthNews

बक्सर ब्लड बैंक पर 6 बड़े सवाल! 😳 डोनर को पानी तक खुद खरीदने का आरोप, रेड क्रॉस अध्यक्ष भी बोले- व्यवस्था खराब बक्सर सदर अस्पताल के रक्त अधिकोष की व्यवस्था पर ब्लड बक्सर ने 6 गंभीर सवाल उठाए हैं। पानी, एसी-पंखे, एंटीसीरा, ऑनलाइन और वास्तविक ब्लड स्टॉक में अंतर, रक्तदान शिविरों में देरी और वर्षों से बंद ब्लड सेपरेशन यूनिट को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं। प्रियेश के आरोपों के समर्थन में सुमित मानसिंहका, पंकज मानसिंहका, शादाब आलम समेत अन्य लोगों ने इसे रक्तदाताओं का मनोबल गिराने वाली व्यवस्था बताया। वहीं रेड क्रॉस अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने भी व्यवस्थाओं को खराब बताते हुए सिविल सर्जन के स्तर से पहल नहीं होने की बात कही। आप बताइए - रक्तदाताओं के लिए ऐसी व्यवस्था पर क्या कार्रवाई होनी चाहिए? 👇 #Buxar #BuxarTopNews #BiharNews #BuxarNews #BloodBank #BloodDonation #BloodDonor #BloodBuxar #SadarHospital #BiharNewsToday #ViralNews #BreakingNews #LocalNews #Bihar #BloodDonationCamp #Healthcare #HealthNews

Buxar, Buxar | Aug 16, 2026

गांव के बाहर मिला अधेड़ का शव, जेब में मिला आधार कार्ड... इलाके में मचा हड़कंप .. खबर कमेंट बॉक्स में

गांव के बाहर मिला अधेड़ का शव, जेब में मिला आधार कार्ड... इलाके में मचा हड़कंप .. खबर कमेंट बॉक्स में

Buxar, Buxar | Aug 16, 2026

बिहार सेंट्रल स्कूल में शान से फहराया तिरंगा, देशभक्ति प्रस्तुतियों से गूंजा परिसर बक्सर । शहर के बाईपास रोड स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल परिसर में शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक आर. बी. सिंह, उप निदेशिका उर्मिला सिंह एवं सचिव सरोज सिंह ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया। तिरंगा फहराते ही विद्यालय परिसर राष्ट्रगान और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। अध्यक्षीय संबोधन में विद्यालय निदेशक आर. बी. सिंह ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण और यादगार अवसर है। यह दिन उन अमर बलिदानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि हमें उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए देश की अस्मिता, एकता एवं अखंडता को बनाए रखना चाहिए। विद्यालय सचिव सरोज सिंह ने कहा कि आज देश को सबसे अधिक आवश्यकता अपनी युवा पीढ़ी की है। युवा किसी भी राष्ट्र की अचल पूंजी और सकारात्मक बदलाव के प्रमुख वाहक होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आदर्श एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने तथा राष्ट्र के विकास और एकता-अखंडता की मजबूती में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया। देशभक्ति प्रस्तुतियों से बच्चों ने बांधा समां कार्यक्रम की शुरुआत वर्ग 5 की छात्राओं नंदिनी और आराध्या द्वारा प्रस्तुत देव स्तुति से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में राष्ट्रप्रेम का रंग भर दिया। बच्चों ने देश की आजादी और राष्ट्र के प्रति अपने समर्पण से जुड़े प्रेरणादायी भाषण भी प्रस्तुत किए। समारोह विशेष रूप से जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों पर केंद्रित रहा। वर्ग 1 से 5 तक के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यालय परिवार का मन मोह लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति और उत्साह से भर दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय सचिव सरोज सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने समारोह में शामिल सभी अभिभावकों, प्रतिभागी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। - Buxar News