
पराली का धुआँ लखनऊ और दिल्ली तक तनिक देर में पहुँच जाता है, लेकिन प्राकृतिक आपदा से किसानों पर आई आफत की तस्वीरें सरकार और अधिकारियों तक पहुँचने में कितने दिन लगते हैं, यह विचारणीय प्रश्न है।
प्राकृतिक आपदा से धान, गन्ने समेत अनेक फसलों और सब्जियों को भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
किसान नेता फरीद अहमद ने तेज हवाओं और बारिश के कारण धन और गन्ने की फसल गिर चुकी है फसल गिरने से कटाई और उपज दोनों पर प्रभावित हुआ है फरीद अहमद ने सरकार से मांग की है कि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाया जाए।
उन्होंने कहा कि किसानों के नुकसान को देखते हुए सरकार को तत्काल राहत पहुंचाने की दिशा में कदम उठाना चाहिए।
फरीद अहमद ने कहा कि धान, गन्ने और अन्य फसलों तथा सब्जियों के नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जाए।
सर्वे में वास्तविक नुकसान का निष्पक्ष आकलन कर पात्र किसानों को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने कहा कि किसान की महीनों की मेहनत प्राकृतिक आपदा में बर्बाद हुई है, इसलिए राहत में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए।
सरकार और प्रशासन किसानों की पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सर्वे और मुआवजे की कार्रवाई सुनिश्चित करें।
किसानों की मांग है—नुकसान का शीघ्र आकलन हो और मुआवजे की राशि जल्द से जल्द किसानों तक पहुंचे।
#PostViral #viralpost #viralreelschallenge #viral #viralreels #farmer #Loss