
#ग्राम पंचायत #भंडार गांव में #पूर्व कैबिनेट मंत्री #दिनेश धनै ने ग्रामीणों से किया संवाद
#चंबा। #विकास खंड चंबा के #भण्डार गांव में #भाजपा नेता एवं #पूर्व कैबिनेट मंत्री #दिनेश धनै ने ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल में शुरू की गई विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए क्षेत्र के लिए महत्वाकांक्षी एवं रोजगारपरक पहल बताया।
#बुधवार को #पूर्व कैबिनेट मंत्री #दिनेश धनै ने #टिहरी विधान सभा की #ग्राम सभा #भण्डार गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य, शिक्षा,रोजगार की समस्याओं पर गहरी चिंता जताई है। पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल के बाद रोजगारपरक संस्थानों और योजनाओं का संचालन प्रभावित हुए हैं और मेरे कार्यकाल में स्वीकृत कई कार्य ठप पड़ गए। जिन्हें आगे बढाने के लिए पूर्व मंत्री धनै ने आगामी चुनाव में ग्रामीणों से समर्थन देने की अपील की है। उन्होंने कहा मैं सबसे पहले जनता के बीच पहुंचकर जनता से बातचीत कर अपनी बात रख रहा हूं और अपने 2012 से 2017 किए कार्यों को गांव में रख रहा हूं। उन्होंने कहा मैंअपने कार्यकाल के स्वीकृत विकास योजनाओं का लेखा-जोखा पंपलेट के माध्यम से ग्रामीणों के बीच रख रहा हूं। पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने ग्रामीणों से कहा इसी तरह आप अन्य जनप्रतिनिधियों से भी हिसाब लें। #उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि मतदान से पहले चुनाव लड़ रहे जनप्रतिनिधियों के बारे में जानकारी अवश्य लें और उनके कार्यों, उपलब्धियों तथा क्षेत्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के आधार पर अपना निर्णय करें।
#इस मौके पर #प्रधान प्रवीण भण्डारी, #क्षेत्र पंचायत सदस्य #अनीता भण्डारी, भगवती प्रसाद बडोनी, पूर्व प्रधान दर्मियान सिंह भण्डारी, #उप-प्रधान शीतल उनियाल, प्रधान स्यूल देव सिंह गुसांई, पूर्व प्रधान कुंदन लाल, मोहन सिंह नेगी, कुंवर सिंह खणका, योगेन्द्र सिंह रावत, शेर सिंह भण्डारी, विनोद बडोनी, चन्द्रपाल सिंह पुण्डीर, शूरवीर सिंह भण्डारी, अनुपंम बडोनी, कुंवर सिंह नेगी, राजेन्द्र सिंह मियां, बलवीर सिंह खणका, लक्ष्मी डोभाल आदि सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।