राष्ट्रीय विद्यालय वॉलीबाल में द्वितीय स्थान हासिल करने पर ऋतिक ठाकुर सम्मानित
Kullu Times
मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में आयोजित अंडर-19 राष्ट्रीय विद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता-2025 में द्वितीय स्थान हासिल करने तथा विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विद्यालय प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर जिला कुल्लू प्रशासन ने ऋतिक ठाकुर को बधाई दी है।जिला प्रशासन, कुल्लू की ओर से जारी प्रशस्ति पत्र में ऋतिक ठाकुर के उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल के क्षेत्र में उपलब्धियों की सराहना की गई है। प्रशस्ति पत्र में कहा गया है कि ऋतिक ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर कुल्लू का नाम गौरवान्वित किया है।यह प्रशस्ति पत्र 15 अगस्त 2026 को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन, कुल्लू की ओर से प्रदान किया गया।
जिला प्रशासन ने ऋतिक ठाकुर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेल क्षेत्र में निरंतर सफलता हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
Kullu, Kullu | Aug 16, 2026