Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

थाईलैंड की अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ऋषभ ठाकुर ने जीता कांस्य पदक, छत्तीसगढ़ एवं क्षत्रिय समाज का बढ़ाया गौरव रायगढ़ जिले के घरघोड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम नवागढ़ के होनहार युवा खिलाड़ी ऋषभ सिंह ठाकुर पिता दीपक सिंह ठाकुर ने थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र सहित पूरे छत्तीसगढ़ में हर्ष और गौरव का वातावरण है। ऋषभ सिंह ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। विदेशी धरती पर तिरंगे का मान बढ़ाते हुए पदक जीतना उनके साथ-साथ उनके परिवार, ग्राम नवागढ़, रायगढ़ जिले और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। श्री राजपूत करणी सेना छत्तीसगढ़ (कालवी विचारधारा) के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने ऋषभ सिंह ठाकुर को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऋषभ की यह उपलब्धि केवल एक पदक नहीं, बल्कि युवा शक्ति की मेहनत, प्रतिभा और संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और अपने समाज का नाम भी रोशन किया है। ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं की उपलब्धियां आने वाली पीढ़ी को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं छोटे क्षेत्रों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को समाज और सरकार दोनों स्तरों पर प्रोत्साहन मिलना चाहिए। खेल प्रतिभाओं को उचित मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर दिए जाने चाहिए। अभिषेक कुमार सिंह ने ऋषभ सिंह ठाकुर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि ऋषभ आने वाले समय में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर भारत का तिरंगा अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित करेंगे।

Kharsia, Raigarh | Aug 12, 2026