
राज्यमंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी के मुख्य आतिथ्य में होगा
स्वतंत्रता दिवस समारोह, निर्धारित कार्यक्रम जारी
==
स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन 15 अगस्त 2026, शनिवार को तहसील ग्राउण्ड, दमोह में प्रातः 9 बजे किया जाएगा। समारोह में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके पश्चात राष्ट्रगान, सलामी एवं परेड निरीक्षण होगा। प्रातः 9:25 बजे मुख्यमंत्री जी के संदेश का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
प्रातः 9:55 बजे मुख्य अतिथि का संबोधन होगा। इसके बाद प्रातः 10 बजे मार्च-पास्ट एवं परेड कमांडर से मुख्य अतिथि का परिचय कराया जाएगा। प्रातः 10:15 बजे लोकतंत्र सेनानियों तथा अंगदान/देहदान करने वाले नागरिकों एवं उनके परिजनों का सम्मान किया जाएगा।
समारोह में प्रातः 10:25 बजे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित होंगी। इसके बाद प्रातः 10:40 बजे पुरस्कार वितरण तथा प्रातः 10:50 बजे मुख्य अतिथि द्वारा विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया जाएगा।
#damoh