
सवाई माधोपुर से बड़ी खबर
पुलिस थाना रवांजना डूंगर द्वारा बडी कार्यवाही
खेतो पर बने कुंए एवं ट्यूवबेलों की मोटरो की कॉपर की केबल चोरी करने के मोग्या गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार,
कृषको की विभिन्न ट्यूवबेलो से चोरी की हुई काँपर की केबलो को किया बरामद
सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में एंव श्री विजयसिंह अति० पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व श्री रामधन चौधरी पुलिस उप अधीक्षक वृत ग्रामीण समा के सुपरविजन में थानाधिकारी श्यामसुन्दर उ.नि पुलिस थाना रवांजना डूंगर के नेतृत्व में गठित टीम के प्रभारी श्री बलवीर सिंह स०उ०नि० मय टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्रामवासियान से पूछताछ एवं गुप्त एवं एलानिया तौर पर मालूमात एवं मुखबिर खास की सूचना पर संदिग्ध लोगो से पूछताछ की गई एवं कार्यवाही करते हुए आरोपीयान 1- बनवारी लाल मोग्या पुत्र सीताराम जाति मोग्या उम्र 25 साल निवासी कैलाशपुरी थाना रवांजना दूँगर जिला सवाई माधोपुर 2- भूरसिंह मोग्या पुत्र सीताराम जाति मोग्या उम्र 29 साल निवासी कैलाशपुरी थाना रवांजना डूंगर जिला सवाई माधोपुर को कस्बा फलोदी टोडरा से डिटेन किया जाकर बाद अनुसंधान गिरफ्तार करते हुए आरोपीयान के कब्जे से परिवादीगणों की चोरी हुई कॉपर की केबलो को बरामद किया गया। आरोपीयान से ओर भी जिले में हुई चोरी की घटनाओ का खुलासा होने की सम्भावना है। आरोपीयानं से चोरी की अन्य घटनाओ के सम्बंध में गहन अनुसंधान जारी है।
घटना विवरणः- दिनांक 14.08.2026 को परिवादी मेघसिंह गुर्जर, रामकेश गुर्जर, सुरेश गुर्जर, रामजीलाल गुर्जर निवासीयान दुमोदा ने उपस्थित थाना होकर पेश की जिसमें परिवादीयो ने बताया कि हमारे गांव दुमौदा, कैलाशपुरी, हज्जामखेडी के हार में बने हुए कुओं और ट्यूबवेलों में लगी पानी की मोटरो से दिनांक 12.08.2026 की मध्य रात्री कों अज्ञात आरोपीयान द्वारा कॉपर की केबलो को चोरी करके ले गये ।
आदि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपीयान के विरुध्द थाना हाजा पर मुकदमा नं. 162/2026 धारा 303 (2) बीएनएस में पंजीबध्द किया जाकर अनुसंधान श्री बलवीर सिंह सउनि के द्वारा किया गया। दौराने अनुसंधान आरोपीयान की तलाश हेतु थाना हाजा पर अलग अलग टीम गठित की गई ।