Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में शपथ ग्रहण एवं जागरूकता अभियान का आयोजन लखीसराय, 04 अगस्त। विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्तनपान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण समारोह एवं व्यापक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (CHO), एएनएम, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका तथा बड़ी संख्या में गर्भवती एवं धात्री माताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नवजात शिशु के जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू कराने, जन्म के बाद पहले छह माह तक केवल माँ का दूध (अनन्य स्तनपान) पिलाने तथा छह माह के बाद ऊपरी आहार के साथ दो वर्ष या उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखने की शपथ दिलाई गई। साथ ही यह संकल्प भी लिया गया कि परिवार एवं समाज में स्तनपान के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार किया जाएगा तथा माताओं को इसके लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाएगा। स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को स्तनपान के महत्व, नवजात शिशु के पोषण, संक्रमण से सुरक्षा, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, शिशु के शारीरिक एवं मानसिक विकास तथा मातृ स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें यह भी बताया गया कि माँ का पहला गाढ़ा पीला दूध (कोलोस्ट्रम) शिशु के लिए अत्यंत लाभकारी होता है और इसे किसी भी परिस्थिति में नहीं फेंकना चाहिए। जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिक्षा सत्र, समूह चर्चा, परामर्श एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने परिवार के सदस्यों से भी अपील की कि वे धात्री माताओं को पर्याप्त सहयोग एवं संतुलित आहार उपलब्ध कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ, जिससे शिशु का समुचित पोषण सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्तनपान को बढ़ावा देने, कुपोषण की रोकथाम करने तथा प्रत्येक नवजात को जीवन की सर्वोत्तम शुरुआत देने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की कि वे स्तनपान संबंधी वैज्ञानिक तथ्यों को अपनाएँ तथा स्वस्थ एवं कुपोषण-मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

MORE NEWS

पहाड़ी क्षेत्र में औषधीय खेती की नई पहल, महाजन्मा में शुरू हुआ वैली ऑफ हर्बल गार्डन

लखीसराय। चानन प्रखंड के भलुई पंचायत अंतर्गत महाजन्मा जनजाति ग्राम में रविवार को ‘वैली ऑफ हर्बल गार्डन’ की शुरुआत की गई। जिला प्रशासन, कृषि विभाग के उद्यान निदेशालय एवं बिहार कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त प्रयास से पहाड़ी क्षेत्र की प्राकृतिक खूबसूरती को औषधीय पौधों की खेती से जोड़कर विकसित करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल की गई है।

कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला उद्यान पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर दुर्लभ औषधीय पौधों का रोपण किया। कुल 20 प्रकार के हर्बल मेडिसिनल प्लांट्स को अलग-अलग बेड तैयार कर पांच-पांच पौधों के रूप में लगाया गया। इसके अलावा कालमेघ और तुलसी के बीज खुले खेत में बोए गए।

रोपित किए गए प्रमुख औषधीय पौधों में वच, अजवाइन, काली हल्दी, कोलियस, हथजोड़, तीतराज, शतावर, काली मूसली, पत्थरचूड़, अश्वगंधा, एलोवेरा, गुग्गुल, अनंतमूल, दमबेल, सेंट्रीनोला, लेमनग्रास, सिंधुवार, पीपली और कालमेघ शामिल हैं।

किसानों को कैश क्रॉप से जोड़ने की पहल

जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्लभ औषधीय पौधों की खेती के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को धान-गेहूं जैसी पारंपरिक खेती से आगे बढ़ाकर कैश क्रॉप की दिशा में ले जाने की पहल की जा रही है। इससे किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ क्षेत्र में उद्यानिकी आधारित रोजगार और व्यवसाय के अवसर भी विकसित होंगे।

उन्होंने आगे उद्यानिकी उत्पादों की प्रोसेसिंग, कृषि यंत्रों की उपलब्धता, डिस्टिलेशन सेंटर की स्थापना तथा वाहनों पर अनुदान की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला उद्यान पदाधिकारी राजीव रंजन के प्रयासों और क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों द्वारा अपनाई जा रही नई खेती की सराहना की।

ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को औषधीय पौधों के महत्व और इनके व्यावसायिक उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। किसानों से कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल पर निबंधन कराने और विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई। कृषि यंत्रों के वितरण और निबंधन के लिए अलग से कैंप लगाने का भी निर्देश दिया गया।

बताया गया कि इससे पूर्व जिला पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन की टीम द्वारा इस क्षेत्र का भ्रमण किया गया था। प्राकृतिक रूप से समृद्ध इस पहाड़ी वैली को ‘वैली ऑफ हर्बल मेडिसिनल गार्डन’ के रूप में विकसित करने की योजना कृषि एवं उद्यान विशेषज्ञों के सुझाव के आधार पर तैयार की गई थी। इसी क्रम में बिहार कृषि विश्वविद्यालय से प्राप्त दुर्लभ पौधों और बीजों का रोपण कर परियोजना का विधिवत शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त राजीव रंजन, जिला उद्यान पदाधिकारी आनंद कुमार, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण किशन कुमार, सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण अशोक कुमार, सहायक निदेशक भूमि संरक्षण चंदन कुमार, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी चानन सहित अन्य पदाधिकारी, कर्मी एवं महाजन्मा गांव के प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।

पहाड़ी क्षेत्र में औषधीय खेती की नई पहल, महाजन्मा में शुरू हुआ वैली ऑफ हर्बल गार्डन लखीसराय। चानन प्रखंड के भलुई पंचायत अंतर्गत महाजन्मा जनजाति ग्राम में रविवार को ‘वैली ऑफ हर्बल गार्डन’ की शुरुआत की गई। जिला प्रशासन, कृषि विभाग के उद्यान निदेशालय एवं बिहार कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त प्रयास से पहाड़ी क्षेत्र की प्राकृतिक खूबसूरती को औषधीय पौधों की खेती से जोड़कर विकसित करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल की गई है। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला उद्यान पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर दुर्लभ औषधीय पौधों का रोपण किया। कुल 20 प्रकार के हर्बल मेडिसिनल प्लांट्स को अलग-अलग बेड तैयार कर पांच-पांच पौधों के रूप में लगाया गया। इसके अलावा कालमेघ और तुलसी के बीज खुले खेत में बोए गए। रोपित किए गए प्रमुख औषधीय पौधों में वच, अजवाइन, काली हल्दी, कोलियस, हथजोड़, तीतराज, शतावर, काली मूसली, पत्थरचूड़, अश्वगंधा, एलोवेरा, गुग्गुल, अनंतमूल, दमबेल, सेंट्रीनोला, लेमनग्रास, सिंधुवार, पीपली और कालमेघ शामिल हैं। किसानों को कैश क्रॉप से जोड़ने की पहल जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्लभ औषधीय पौधों की खेती के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को धान-गेहूं जैसी पारंपरिक खेती से आगे बढ़ाकर कैश क्रॉप की दिशा में ले जाने की पहल की जा रही है। इससे किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ क्षेत्र में उद्यानिकी आधारित रोजगार और व्यवसाय के अवसर भी विकसित होंगे। उन्होंने आगे उद्यानिकी उत्पादों की प्रोसेसिंग, कृषि यंत्रों की उपलब्धता, डिस्टिलेशन सेंटर की स्थापना तथा वाहनों पर अनुदान की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला उद्यान पदाधिकारी राजीव रंजन के प्रयासों और क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों द्वारा अपनाई जा रही नई खेती की सराहना की। ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को औषधीय पौधों के महत्व और इनके व्यावसायिक उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। किसानों से कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल पर निबंधन कराने और विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई। कृषि यंत्रों के वितरण और निबंधन के लिए अलग से कैंप लगाने का भी निर्देश दिया गया। बताया गया कि इससे पूर्व जिला पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन की टीम द्वारा इस क्षेत्र का भ्रमण किया गया था। प्राकृतिक रूप से समृद्ध इस पहाड़ी वैली को ‘वैली ऑफ हर्बल मेडिसिनल गार्डन’ के रूप में विकसित करने की योजना कृषि एवं उद्यान विशेषज्ञों के सुझाव के आधार पर तैयार की गई थी। इसी क्रम में बिहार कृषि विश्वविद्यालय से प्राप्त दुर्लभ पौधों और बीजों का रोपण कर परियोजना का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त राजीव रंजन, जिला उद्यान पदाधिकारी आनंद कुमार, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण किशन कुमार, सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण अशोक कुमार, सहायक निदेशक भूमि संरक्षण चंदन कुमार, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी चानन सहित अन्य पदाधिकारी, कर्मी एवं महाजन्मा गांव के प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।

Lakhisarai, Lakhisarai | Aug 16, 2026

लखीसराय। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पौधारोपण कर अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

लखीसराय। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पौधारोपण कर अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Lakhisarai, Lakhisarai | Aug 16, 2026

लखीसराय सदर अस्पताल के NRC वार्ड में सफाईकर्मी महिला का शव पंखे से लटका मिला, परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप।

लखीसराय सदर अस्पताल के NRC वार्ड में सफाईकर्मी महिला का शव पंखे से लटका मिला, परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप।

Lakhisarai, Lakhisarai | Aug 16, 2026