जिला स्तरीय साथिया समागम कार्यक्रम आयोजित
..
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आज सीएमएचओ कार्यालय, विदिशा के परिसर में जिला स्तरीय साथिया समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती दीपाश्री गुप्ता उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामरहित कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों ने साथिया समागम कार्यक्रम के तहत लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा प्रदर्शनी में प्रदर्शित विभिन्न गतिविधियों एवं सामग्री की जानकारी ली। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर-किशोरियों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने तथा साथिया साथियों के माध्यम से समुदाय में किशोर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देना रहा। #vidisha #JansamparkMP