अग्निवीर राकेश जाखड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर कल लिखमीसर उतरादा में होगा आयोजन
लिखमीसर उतरादा। अग्निवीर योद्धा राकेश जाखड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर 14 अगस्त को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लिखमीसर उतरादा में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। आयोजन अग्निवीर योद्धा राकेश जाखड़ चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा है।
समाजसेवी एवं युवा उद्यमी परमेश्वर जाखड़ ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। उन्होंने युवाओं सहित क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति के जीवन में नई उम्मीद बन सकता है। इसलिए सभी लोग आगे आएं और मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी निभाएं।