Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

ताजपुर में घटिया गेहूं आपूर्ति का आरोप, निरीक्षण में सामने आई अनियमितता; माले ने जांच की मांग की। ताजपुर/समस्तीपुर, 13 अगस्त 2026। ताजपुर प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित सरकारी गोदाम में पीडीएस के लिए आपूर्ति किए गए गेहूं की गुणवत्ता को लेकर विवाद गहरा गया है। भाकपा माले ने आरोप लगाया है कि कथित तौर पर टीसीआई द्वारा आपूर्ति किया गया गेहूं बेहद खराब गुणवत्ता का है और उपभोक्ताओं ने इसे लेने से इनकार किया है। भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह की शिकायत पर बीस सूत्री अध्यक्ष कुमार समर्पण एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि भूषण ने माले प्रतिनिधियों की मौजूदगी में गोदाम का निरीक्षण किया। माले के अनुसार, निरीक्षण के दौरान गेहूं की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई गई। माले का दावा है कि गोदाम प्रबंधक ने भी गेहूं की गुणवत्ता अपेक्षित मानक के अनुरूप नहीं होने की बात स्वीकार की। सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि गरीब राशन उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं खाने योग्य खाद्यान्न उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, खराब गेहूं की आपूर्ति रोकने तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और आपूर्तिकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। माले ने प्रशासनिक अधिकारियों, सांसद-विधायक, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पत्रकारों से ताजपुर गोदाम और संबंधित डीलरों के यहां उपलब्ध गेहूं की गुणवत्ता की जांच करने की अपील की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराया गया, तो आंदोलन किया जाएगा। #ताजपुर #समस्तीपुर #घटियागेहूं #राशन #PDS #सरकारीगोदाम #खाद्यान्न #भाकपामाले #सुरेंद्रप्रसादसिंह #राशनव्यवस्था #गेहूंसप्लाई #खाद्यान्नकीगुणवत्ता #समस्तीपुरन्यूज #ताजपुरन्यूज #BiharNews #StreamBihar

Ujiarpur, Samastipur | Aug 13, 2026

MORE NEWS