Public App Logo
जमशेदपुर के साकची थाना में वायरल मारपीट मामले में पुलिस ने मोहम्मद फहीम से सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई, मामले में कानूनी कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे मोहम्मद फहीम को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, शुक्रवार सुबह टीन शेड फल मंडी में फल व्यवसायी राकेश केसरी की दुकान पर मोहम्मद फहीम फल खरीदने पहुंचा। बातचीत के दौरान कदमा को लेकर मजाक में की गई एक टिप्पणी पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद मोहम्मद फहीम ने गाली-गलौज की, फल फेंक दिए और दुकान में मौजूद माधव चातर के साथ मारपीट की। वहीं बीच-बचाव करने आए अरशद हुसैन के साथ भी कथित तौर पर धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। - Chakradharpur News