Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

लकड़ी ठेकेदार के अपहरण मामले में शामिल सातवां आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा* पानीपत । सीआईए टू पुलिस ने गांव थिराना अड्डे से लकड़ी ठेकेदार के अपहरण की वारदात में शामिल फरार चल रहे सातवें आरोपी इसराना निवासी अनुज उर्फ काला को शनिवार देर शाम सिवाह के पास पानीपत रोहतक बाईपास से गिरफ्तार किया। सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम में अपह्रत लकड़ी ठेकेदार दिलवार 35 को वारदात के महज 12 घंटे के दौरान सोनीपत के श्याम नगर में आरोपियों के कब्जे से सकुशल छुड़ाकर मौके से 6 आरोपियों सोनीपत के तिहाड़ खुर्द निवासी रोहित, श्याम नगर निवासी मनोज, गांव बरोटा निवासी नीरज, गांव मोई निवासी सूरज तथा पानीपत के इसराना निवासी अनुज उर्फ छोटू और गांव पलड़ी निवासी जतिन को काबू किया था। आरोपियों ने अपहृत दिलावर को रात भर श्याम नगर स्थित आरोपी रोहित के कमरे में बंधक बनाकर रखा। पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ था वारदात के समय आरोपी मनोज ने दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहन रखी थी। उसका पिता दिल्ली पुलिस से सब इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त है और उसने वारदात के समय उनकी वर्दी पहन रखी थी। पूछताछ में आरोपियों ने फरार अपने दो अन्य साथी आरोपी इसराना निवासी अनुज उर्फ काला व एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियों गाड़ी व दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर वर्दी बरामद कर पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद फरार आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने शनिवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी आरोपी अनुज उर्फ काला को सिवाह के नजदीक पानीपत रोहतक बाईपास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफतार हो चुके अपने उक्त 6 साथी आरोपियों व फरार एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी अनुज उर्फ काला को माननीय न्यायालय में पेष किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया। *यह है मामला;* थाना मतलौडा में राजेंद्र पुत्र प्रभुराम निवासी थिराना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह खेतीबाड़ी को काम करता है। 9 जुलाई की रात करीब 9:15 बजे उसका लड़का दिलवार गांव के अड्डे पर खड़ा था। तभी एक काले रंग की स्कॉर्पियो वहा आकर रूकी। स्कॉर्पियो सवार युवक दिलवार को जबरन गाड़ी में डालकर ले गए। गाड़ी में चार पांच युवक सवार था। थाना मतलौडा में राजेंद्र की शिकायत पर बीएनएस की धारा 140(3) के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।

Bapoli, Panipat | Jul 19, 2026