Public App Logo
Profile Picture

Bapoli Breaking News

@balrajbapoli75
61Followers
5Following
Video 0
Video 1
अंतोदय फाउंडेशन द्वारा बापौली के खंड विकास कार्यालय में कंप्यूटर सेंटर का शुभारंभ करने के लिए पहुंचे पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पवार इस अवसर पर पंचायत समिति के अध्यक्ष जॉनी रावल को शुभकामनाएं दी और कहा आज से उनकी जिम्मेवारी बढ़ गई अब उन्हें जनता के लिए काम करना है
अवैध कॉलोनियों पर डीटीपी का चला पीला पंजा, 12 एकड़ में ध्वस्त किया अवैध निर्माण
बिना मंजूरी काटी जा रही कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
सड़क-पानी नेटवर्क समेत 10 डीपीसी किए ध्वस्त
पानीपत।
डीटीपी सुमित मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अवैध निर्माण और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को गांव मेहराना और सुताना की राजस्व सीमा में करीब 12 एकड़ क्षेत्र में कार्रवाई की गई। इस दौरान एक अनधिकृत निर्माण को सील करने के साथ-साथ तीन अनधिकृत कॉलोनियों में विकसित किए गए 10 डीपीसी, पूरी मिट्टी की सड़क नेटवर्क, पानी की सप्लाई नेटवर्क तथा कॉलोनियों की सीमांकन संबंधी संरचनाओं को दो जेसीबी मशीनों की मदद से ध्वस्त किया गया।
उन्होंने कहा कि जिले में बिना सक्षम अनुमति के काटी जा रही कॉलोनियों और किए जा रहे अवैध निर्माण को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। आमजन को भी अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित विभाग से कॉलोनी की वैधता और आवश्यक अनुमतियों की जानकारी अवश्य प्राप्त करनी चाहिए। विभाग द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
एसपी पानीपत मेधा भूषण के दिशा निर्देश अनुसार बापौली पुलिस ने जलमाना अड्डे पर नाके लगाकर के राहगीरों पर रखी नजर कहीं पर कोई अप्रिय घटना ना घटे इसको लेकर के पुलिस प्रशासन की चप्पे चप्पे पर है नजर
राजीव गांधी खेल स्टेडियम बापौली में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि समाजसेवी विनोद रावल और ब्लॉक समिति सदस्य सतीश रावल पंचायत समिति वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि नीरज रावल यमुना सुधार समिति प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रतन सिंह रावल इस प्रतियोगिता में शिरकत करी
बापौली के गोयल अड्डे पर लाठी डंडों से हमला करने वाले आरोपियों को बापौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
युवक को कार से टक्कर मारने व घर में घुसकर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

पानीपत । थाना बापौली पुलिस ने बापौली में गोयला खेड़ा निवासी संदीप को कार से टक्कर मारकर व घर में घुसकर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अभिषेक निवासी गोयला खेड़ा, रोहताश , अंकुश, शंकर निवासी नोहरा व अमित निवासी सौदापुर के रूप में हुई है। आरोपियों को थाना बापौली प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज की टीम ने वीरवार शाम को गिरफ्तार किया है।
उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने शनिवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि थाना बापौली में गोयला खेड़ा निवासी संदीप पुत्र ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी कुछ दिन पहले परिवार के ही पंकज पुत्र अमित के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बाद में आपसी सहमति से मन मुटाव दूर हो गया था, लेकिन पंकज इस बात की मन में रंजिश रखे हुए था।
22 सितंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे वह बापौली में काम कर अपने साथी रितिक के साथ बाइक से घर लौट रहा था। जब वे गोयला रोड पर कुटिया के सामने पहुंचे तो सामने से आ रही एक स्विफ्ट कार के चालक ने उन्हें जान से मारने की नीयत से सीधी टक्कर मार दी, जिससे वे बाइक सहित नीचे गिर गए। वह उठकर चलने लगा तो आरोपियों ने दोबारा कार से टक्कर मारी। उसने उठकर बचने के लिए भागकर गली में एक मकान में छुपने की कोशिश की। पीछा करते हुए आरोपी अभिषेक निवासी गोयला खेड़ा और सोनू उर्फ मोटा, अंकुश व शंकर निवासी नोहरा मकान में घुस आए और उस पर लाठी, डंडे व हथियारों से हमला कर चोटें मारीं। मकान में रह रहे लोगों ने उसे आरोपियों से बचाने की कोशिश की। हमला कर सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस दौरान उसकी गले में पहनी सोने की चेन भी गायब मिली। संदीप ने शिकायत में बताया कि उसे शक है कि पंकज ने ही उक्त आरोपियों से उस पर हमला करवाया है। संदीप की शिकायत पर थाना बापौली में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार पांचों आरोपियों अभिषेक, रोहताश, अंकुश, शंकर व अमित ने मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी अभिषेक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसके बड़े भाई पंकज की कुछ दिन पहले गांव के संदीप के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। भाई के साथ हुई कहासुनी की रंजिश रखते हुए उसने अपने उक्त साथी आरोपियों के साथ मिलकर साजिश रची और इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी रोहताश व अंकुश का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी रोहताश पर लड़ाई झगड़े के 5 मामले और आरोपी अंकुश पर 2 मामले दर्ज है। 

पुलिस ने शनिवार को पांचों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त गाड़ी व लाठी-डंडे बरामद करने का प्रयास करेगी।
जॉनी रावल ने पंचायत समिति अध्यक्ष का पदभार संभाला दोबारा से कहा विकास कार्य को देंगे गति सभी सदस्यों को साथ लेकर चलेंगे अपने क्षेत्र में कराए जाएंगे विकास कार्य जनता को नहीं होने देंगे परेशान विधायक मनमोहन सिंह भड़ाना का किया धन्यवाद
बापौली के गोयल रोड पर चले लाठी डंडे घटना हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद थाना बापौली में शिकायत कराया मामला दर्ज
पानीपत पुलिस ने पूरेवाल कॉलोनी से अपहृत 5 वर्षीय बच्चे को सकुशल बरामद किया दो आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली जीटी रोड नरेला बाइपास से किया काबू*

पानीपत । पानीपत पुलिस ने तत्परता, तकनीकी साक्ष्यों, मजबूत सूचना तंत्र और बेहतर समन्वय के साथ कार्रवाई करते हुए पूरेवाल कॉलोनी से अपहृत 5 वर्षीय बच्चे को आरोपियों के कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया। मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया । पकड़े गए दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इनमें से एक आरोपी पिछले करीब 5 माह से पानीपत के डाहर गांव में किराये का कमरा लेकर रह रहा था। आरोपियों ने बेचने के लिए बच्चे का अपहरण किया था। 
पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेधा भूषण आईपीएस ने मंगलवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि गत 15 सितंबर की देर शाम थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत पूरेवाल कॉलोनी में पिता की रेहड़ी के पास खेल रहे 5 वर्षीय बच्चे के अपहरण की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस सहित सीआईए की तीनों टीमें मौके पर पहुंचीं और बच्चे की तलाश शुरू कर दी।
उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले की विभिन्न पुलिस टीमों को तत्काल सक्रिय किया गया। बच्चे की तलाश एवं मामले की जांच की जिम्मेदारी सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र की टीम को सौंपी गई। टीम दिन-रात बच्चे की तलाश में जुटी रही। करीब 30 पुलिसकर्मियों की टीम ने आसपास के क्षेत्र तथा घटनास्थल से निकलने वाले मार्गों पर लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
एसपी मेधा भूषण आईपीएस ने बताया कि पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मजबूत सूचना तंत्र की मदद से जांच को आगे बढ़ाते हुए एक-एक कड़ी को जोड़कर आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास जारी रखे। तकनीकी विश्लेषण एवं सूचना तंत्र के आधार पर पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। सीआईए-1 पुलिस टीम ने 21 सितंबर सोमवार शाम दिल्ली जीटी रोड नरेला बाइपास से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही, मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शंकर लाल निवासी भरगवा, शाहजहांपुर, हाल किरायेदार डाहर, पानीपत तथा समरतंज्य उर्फ सूरज निवासी जयपालपुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। दोनों के खिलाफ यूपी में चोरी का एक-एक मामला दर्ज है और दोनों की एक-दूसरे से जान पहचान थी । 
आरोपी शंकर लाल करीब पांच माह पहले काम के सिलसिले में पानीपत आया था और डाहर गांव में किराये का कमरा लेकर पत्नी व बच्चों के साथ रह रहा था। पूछताछ में सामने आया कि कुछ दिन पहले आरोपी सूरज ने शंकर से कोई छोटा बच्चा उठाकर लखनऊ लेकर आने की बात कही और इसके बदले एक लाख रुपये देने का प्रलोभन दिया। सूरज ने उसे बताया था कि उसने आगे बच्चे को बेचने की बात की हुई है।
15 सितंबर को आरोपी शंकर दोपहर बाद पूरेवाल कॉलोनी में पहुंचा। जहा करीब दो-तीन घंटे कॉलोनी में घूमता रहा। इसी दौरान साय के समय उसकी खेल रहे बच्चे पर नजर पड़ी। आरोपी ने मौका पाकर बच्चे को समोसा खिलाने का लालच दिया और उसे गोद में उठाकर ले गया। आरोपी सिवाह बस अड्डे के बाहर से दिल्ली की बस में सवार होकर बच्चे को लेकर लखनऊ में साथी आरोपी सूरज के पास पहुंच गया। 21 सितंबर को दोनों आरोपी बच्चे को साथ लेकर लखनऊ से दिल्ली आए थे। 

एसपी मेधा भूषण आईपीएस ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाएगी कि बच्चा आगे किसे बेचने की योजना थी और इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल थे।  
उन्होंने कहा कि अपराधियों को यह स्पष्ट संदेश है कि कानून से बचना संभव नहीं है। बच्चों, महिलाओं एवं आम नागरिकों के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ पानीपत पुलिस पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई करेगी। पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता पीड़ित की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा अपराधियों को शीघ्र कानून के कठघरे तक पहुंचाना है।

एसपी मेधा भूषण आईपीएस ने इस मामले में पुलिस का सहयोग करने पर आमजन का भी विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया की बच्चे की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगालने में आमजन के खुलकर पुलिस की मदद की। आगे भी पानीपत पुलिस आमजन से इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा करती है।

*यह है मामला;*
थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र में पूरेवाल कॉलोनी निवासी महिला फिरदौस ने 15 सितंबर को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके 5 बच्चे हैं। उसका पति मीट की रेहड़ी लगाता है। उसका सबसे छोटा 5 वर्षीय बेटा शाम करीब 7:30 बजे पिता की रेहड़ी के पास खेल रहा था। करीब 20-25 मिनट बाद जब उसने देखा तो बेटा वहां गायब मिला। आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके बेटे का अपहरण कर लिया है। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र में पीड़ित महिला की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच एवं आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
रसलापुर गांव में बड़ा हादसा हो से टल गया सड़क किनारे बिजली विभाग के ठेकेदार बिज़ली के खम्बे लगाने का काम कर रहे थे ग्रामीण नरेश और शलकेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि ठेकेदार सड़क किनारे खंबे लगाने का काम कर रहे थे और ड्रिल मशीन गैस की पाइपलाइन पर जा लगी जिससे गैस रिसाव हो गया ग्रामीणों की सूझबूझ से यह हादसा होने से अटल गया
Video 11
सनौली बापौली ब्लॉक के वाहनों पर टोल टैक्स पर छूट के लिए सनौली टोल टैक्स पर होगी महापंचायत
अवैध हथियारों के जखीरे के साथ असला सप्लायर गिरफ्तार, 10 देसी पिस्तौल व 26 जिंदा रौंद बरामद

पानीपत । पानीपत पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी पर नकेल कसते हुए अवैध हथियार सप्लायर को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 अवैध देसी पिस्तौल व 26 जिंदा रौंद कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान यूपी के शामली के जलालाबाद निवासी आरिफ के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस ने सोमवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र की टीम में तैनात सब इंस्पेक्टर संदीप, मुख्य सिपाही मंदीप, सिपाही राजेश व चालक ईएससी जगदीप सिंह रविवार/सोमवार की देर रात गश्त के दौरान पानीपत-हरिद्वार बाईपास स्थित गांव रसलापुर मोड़ पर मौजूद थे। इसी दौरान टीम को विशेष इनपुट मिला कि यूपी निवासी एक युवक अवैध असला सप्लाई का काम करता है। युवक अवैध हथियार सप्लाई करने की फिराक में रसलापुर ड्रेन पुल के पास एक बैग लेकर खड़ा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर आरोपी को काबू कर बैग की तलाशी ली। बैग से 8 देसी पिस्तौल, 2 देसी मस्कट पिस्तौल व 26 जिंदा रौंद कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान आरिफ पुत्र आबिद निवासी जलालाबाद शामली यूपी के रूप में बताई।
एसपी मेधा भूषण आईपीएस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह यूपी से अवैध हथियार लेकर तस्करी करने के लिए आया था। उसने यूपी में करीब 7 माह पहले हथियार खरीदने की शुरुआत की थी और एक-एक कर उक्त हथियार इकट्ठा किए थे।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बापौली में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर सोमवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने के साथ अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क में शामिल आरोपियों के ठिकानों का पता लगा पकड़ने का प्रयास करेगी।
पानीपत पुलिस की बड़ी कामयाबी युवक के अपहरण व लूट की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने 20 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, फुटेज में मिले अहम सुराग की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

पानीपत ( ) थाना बापौली क्षेत्र में बाइक सवार युवक के अपहरण कर बाइक व मोबाइल फोन लूटने की वारदात का पानीपत पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान गांव हथवाला निवासी रिहान व विकास के रूप में हुई है।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विकास कुमार ने शनिवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि थाना बापौली में गांव मच्छरौली हाल निवासी तुगाना जिला बागपत यूपी निवासी प्रदीप पुत्र कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी गन्नौर में दुकान है। वह 9 सितंबर की रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। करीब 10 बजे रास्ते में यमुना खोजकीपुर पुल पर चढ़ते समय उसे सामने तीन अज्ञात युवक खड़े दिखाई दिए। युवकों के इशारा करने पर उसने बाइक रोक ली।
इसके बाद युवकों ने उसकी जेब से मोबाइल फोन निकाल लिया और उसे जबरन बाइक पर बैठाकर खोजकीपुर कच्चे बांध की तरफ ले जाने लगे। उनके दो अन्य साथी भी पीछे अपनी बाइक पर चल रहे थे। रास्ते में बाइक की गति धीमी होते ही वह बाइक से कूद गया। इसके बाद आरोपी उसकी बाइक व मोबाइल फोन लेकर मौके से फरार हो गए। थाना बापौली में प्रदीप की शिकायत पर अपहरण व लूट सहित संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

उप पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ की जिम्मेदारी सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र की टीम को सौंपी गई। पुलिस टीम ने वारदात से जुड़े संभावित मार्गों व आसपास के क्षेत्र में लगे 20 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, फुटेज में अहम सुराग मिले। 
पुलिस टीम ने अपने सभी सोर्स सक्रिय किए और शुक्रवार देर शाम मिली गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर गांव हथवाला निवासी रिहान पुत्र मोमिन व विकास पुत्र महमूदीन को हथवाला अड्डा से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने एक फरार साथी के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दोनों तथा उनका फरार साथी आरोपी नशा करने के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने और शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए तीनों ने मिलकर उक्त वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर लूटी गई बाइक व मोबाइल फोन बरामद करने तथा वारदात में शामिल फरार आरोपी के ठिकानों का पता लगाकर उसे काबू करने का प्रयास करेगी।
पानीपत पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही नशा तस्करों पर पानीपत पुलिस का कड़ा प्रहार, 67.62 ग्राम स्मैक सहित करनाल निवासी दो तस्कर गिरफ्तार, सप्लायर की तलाश जारी

पानीपत ।  पानीपत पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीआईए वन पुलिस टीम ने पानीपत-हरिद्वार बाईपास स्थित सनौली फ्लाईओवर पुल के नीचे बरेजा गाड़ी सवार दो नशा तस्करों को 67.62 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान करनाल के गांव मुंडगढ़ी निवासी तालिब व उमर उर्फ काला के रूप में हुई है।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम बुधवार शाम को गश्त के दौरान हरिद्वार रोड स्थित सनौली-रिछपुर मोड़ पर मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि पानीपत-हरिद्वार बाईपास स्थित सनौली फ्लाईओवर पुल के नीचे सफेद रंग की बरेजा कार में सवार दो युवक मादक पदार्थ लेकर किसी के इंतजार में खड़े हैं। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए तुरंत मौके पर दबिश देकर कार सवार दोनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान तालिब पुत्र यामिन व उमर उर्फ काला पुत्र अलीम निवासी गांव मुंडगढ़ी, करनाल के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट बापौली तहसीलदार जसबीर मलिक की मौजूदगी में नियमानुसार दोनों युवकों की तलाशी ली। आरोपी तालिब की लोअर की जेब से तथा आरोपी उमर की पेंट की जेब से पन्नी में पैक स्मैक बरामद हुई। आरोपी तालिब से बरामद स्मैक का वजन करने पर 31.24 ग्राम तथा आरोपी उमर उर्फ काला से बरामद स्मैक का वजन 36.38 ग्राम पाया गया।

प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे दोनों दोस्त हैं और शॉर्टकट तरीके से मोटे पैसे कमाने के लिए मिलकर कम कीमत पर स्मैक खरीदकर को वे सनौली क्षेत्र में स्मैक बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में आए थे।
थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने वीरवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ नशा तस्करी के नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों और सप्लायर के ठिकानों का पता लगाकर उन्हें काबू करने का प्रयास करेगी।
शिक्षक दिवस के अवसर पर बापौली के मास्टर बलिंदर रावल को राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा किया गया सम्मानित गांव में पहुंचने पर बलिंदर रावल का ग्रामीणों ने किया स्वागत
रिफाइनरी से केटलिस्ट चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पानीपत । सीआईए टू पुलिस टीम ने रिफाइनरी से केटलिस्ट चोरी के एक आरोपी को वीरवार शाम को सेक्टर-18 कट से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान करनाल के गांव बाल रंगडान निवासी रामशरण के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल पवार ने बताया कि थाना सदर में रिफाइनरी (समता) के मैनेजर पंकज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 14 जुलाई को उन्हें रिफाइनरी के सुरक्षा अधिकारियों के माध्यम से पता चला कि डीसीयू के नजदीक वायटावर के अंदर से कैटलिस्ट चोरी हुआ था। केटलिस्ट का वह बोरा सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने रिफाइनरी के अंदर से ही बरामद किया था। इसके पश्चात टीएस व मैटेरियल विभाग ने संयुक्त रूप से कैटलिस्ट की जांच की। जांच के दौरान कुछ ड्रमों की सील टूटी हुई मिलीं और वजन चेक करने पर कम पाया गया।
पूरी जांच के बाद करीब 2100 किलोग्राम कैटलिस्ट कम पाया गया। उन्हें संदेह है कि गोदाम में सामान की हैंडलिंग करने वाले ठेका मजदूरों अथवा रिफाइनरी के अंदर-बाहर आने वाली सप्लायर की गाड़ियों के चालक, परिचालक व अन्य व्यक्तियों की मिलीभगत से कैटलिस्ट चोरी किया गया है। थाना सदर में पंकज कुमार की शिकायत पर चोरी सहित संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल पवार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मामले की जांच और आरोपी की धरपकड़ की जिम्मेदारी सीआईए टू पुलिस टीम को सौंपी थी। पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए वीरवार शाम को एक आरोपी को सेक्टर-18 मोड़ से काबू किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी रामशरण ने अपने फरार दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उक्त चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
पूछताछ में आरोपी रामशरण ने पुलिस को बताया वह करीब 3 साल से रिफाइनरी स्थित कैटलिस्ट गोदाम में मशीन पर साफ-सफाई का काम कर रहा है। वह और फरार उसका एक साथी मिलकर ड्रमों से कैटलिस्ट चोरी करते थे और लंच के समय कैटलिस्ट अपने तीसरे साथी को दे देते थे। आरोपी ने बताया कि वह और उसके साथी काफी समय से ड्रमों से कैटलिस्ट चोरी कर रहे थे।

पुलिस ने आरोपी रामशरण को शुक्रवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ फरार आरोपियों के ठिकानों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास करेगी।
विधायक मनमोहन सिंह भडाना ने विधानसभा में उठाया हरियाणा का अहम मुद्दा हथियारों के लाइसेंस बनाने में सरकार नई तकनीकी का प्रयोग करें ताकि हमारा हरियाणा का युवा आगे बढ़े और देश की तरक्की में हिस्सा बने। हरियाणा का युवा हथियार केवल शौक पूरा करने के लिए नहीं रखते हरियाणा का युवा हथियार से अपनी आजीविका चलाने का काम करते हैं
खोज़कीपुर के युवक पर गंडासी व लाठी डंडों से जानलेवा हमला के दो आरोपी गिरफ्तार
पानीपत । थाना बापौली पुलिस ने गांव खोजकीपुर कला में युवक पर गंडासी व लाठी, डंडों से जानलेवा हमला करने के दो आरोपियों को रविवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गांव खोजकीपुर कला निवासी पीतम व पंकज के रूप में हुई है।

थाना बापौली प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज ने बताया कि थाना बापौली में गांव खोजकीपुर खुर्द निवासी विशाल पुत्र राजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह पढ़ाई करता है। 27 अगस्त को वह किसी काम से गांव खोजकीपुर कलां गया था। इसी दौरान गांव खोजकीपुर कला निवासी प्रीतम उर्फ बढा, पवन, वंश व पंकज ने  उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
आरोपी प्रीतम उर्फ बढ़ा ने उसके सिर पर तेजधार हथियार से हमला किया। आरोपी पवन, वंश और पंकज ने लाठी-डंडों से उसकी बुरी तरह पिटाई की। आरोपियों ने उसे जान से मारने की कोशिश की। थाना बापौली में विशाल की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपने दो फरार साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपी पीतम ने पुलिस को बताया उसकी एक दिन पहले विशाल के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसकी रंजिश रखते उन्होंने उक्त वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक डंडा और एक गंडासी बरामद कर दोनों आरोपियों को सोमवार को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
जोगीन्दर पुत्र करेशन पोसवाल गांव बहरामपुर समालखा 
 भाई सुबह बिना बताए घर से निकल गया है जिस भी भाई को मिले कृप्या इस नम्बर 8168284223 पर सुचना दे
आपकी बहुत बड़ी कृपा होगी ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि भाई का पता जल्दी से लग सके
रक्षाबंधन पर्व पर बापौली टाइम्स परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं
गांव रायमल के पास हुई गोली मार कर हत्या का पुलिस ने किया खुलासा पीटीआई अवधेश की हत्या की वारदात का पर्दाफास, आरोपी गिरफ्तार
पानीपत । सीआईए वन पुलिस टीम ने थाना बापौली क्षेत्र में हुई पीटीआई अवधेश 36 की हत्या की वारदात का पर्दाफास कर शुक्रवार शाम को आरोपी को यूपी के छपरौली से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान यूपी के बागपत जिले के बदरखा गांव निवासी साहिल के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि थाना बापौली में यूपी के शामली जिले के गांव जलालपुर निवासी विक्रांत पुत्र सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह तीन भाई है। बड़ा भाई अवधेश 36 नई दिल्ली में सर्वोदय विद्यालय में पीटीआई के पद पर सरकारी नौकरी करता था। अवधेश 8 अगस्त को निजी काम से घर से निकला था। उस समय उसके साथ साहिल सिंह भी था। 11 अगस्त की रात करीब 10 बजे अवधेश ने उसके भतीजे प्रदीप के मोबाइल पर फोन कर बताया था कि वह साहिल सिंह के साथ है। उसने सुरक्षा के उद्देश्य से अपनी लोकेशन भी भेजी थी। 12 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे पुलिस द्वारा उसे सूचना मिली की अवधेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई है और उसका शव गंदे नाले की ड्रेन पर रायमाल गांव के पास पड़ा है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा। उसको पूरा शक है साहिल सिंह ने पुरानी रंजिश के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर अवधेश की गोली मारकर हत्या की है। थाना बापौली में विक्रांत की शिकायत पर हत्या की धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। 

प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच व आरोपी की धरपकड़ की जिम्मेदारी सीआईए वन पुलिस टीम को सौंपी थी। सीआईए वन टीम अपने सभी सोर्स एक्टिव कर आरोपी की धरपकड़ में जुटी थी। शुक्रवार शाम को आरोपी साहिल के छपरौली में होने बारे गुप्त सूचना मिली। पुलिस टीम ने मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी को काबू किया। पूछताछ में आरोपी साहिल ने अवधेश की गोली मारकर हत्या करना स्वीकारा।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी साहिल ने पुलिस को बताया अवधेश से उसकी कई वर्षों से दोस्ती थी। उसने अवधेश से काफी पैसे उधार ले रखे थे। अवधेश बार-बार अपने पैसे वापस मांग रहा था। पैसे की एवज में अवधेश ने उससे दो चेक भी ले रखे थे और उनका वीडियो बनाकर अपने फोन में सुरक्षित किया था। 11 अगस्त को वह पैसे देने के बहाने अवधेश को अपनी बाइक पर बैठाकर यमुना के कच्चे बांध की तरफ हरियाणा क्षेत्र में लेकर आया। वहां चेक को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान उसने अवधेश को गोली मार दी। इसके बाद वह अवधेश का मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और अन्य कागजात निकालकर बाइक सहित मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने शनिवार को आरोपी साहिल को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ वारदात में प्रयुक्त देसी पिस्तौल, अवधेश का मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद करने का प्रयास करेगी।
पानीपत प्रशासन हुआ सख्त अवैध कॉलोनी पर चल रहा है पीला पंजा अवैध कॉलोनी को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा पानीपत जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की
पानीपत जिले में अवैध कॉलोनीयों को नहीं पनपने दिया जाएगा प्रशासन का चला पीला पंजा शहर वासियों से अपील की है कि अवैध कॉलोनी में प्लाट न खरीदें प्लाट खरीदने पर उनका नुकसान हो सकता है क्योंकि इनके पास कोई वैध सर्टिफिकेट नहीं है