Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

क्राईम ब्रांच बॉर्डर की कार्रवाई: 334 पव्वा अवैध देसी शराब बरामद, सूर्य विहार पार्ट-03 निवासी एक महिला आरोपित गिरफ्तार फरीदाबाद। जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर कार्रवाई के चलते क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने 334 पव्वा अवैध देसी शराब बरामद, सूर्य विहार पार्ट-03 वासी एक महिला को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जिसको अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 14 अगस्त 2026 को क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम क्षेत्र में गश्त एवं धरपकड़ के लिए मौजूद थी। इसी दौरान टीम को विश्वसनीय सूचना मिली कि सूर्य विहार पार्ट-03, पल्ला फरीदाबाद में एक महिला बिना किसी वैध लाइसेंस अथवा परमिट के अवैध रूप से अपने घर के बाहर देसी शराब बेच रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर रेड कर नियमानुसार कार्रवाई की। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर महिला को काबू किया। तलाशी के दौरान मौका से 334 पव्वा देसी शराब (मार्का संतरा) शराब बरामद हुए। शराब के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। जिस पर थाना पल्ला में हरियाणा आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपित महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। बरामद शराब को कब्जे में लेकर नियमानुसार जब्त कर लिया है। आरोपित महिला से पूछताछ में सामने आया कि वह देसी शराब को अलग-अलग ठेको से इकठ्ठा करती थी, फिर उसको अपने घर के बाहर ऱख कर बेचती थी, महिला पर पूर्व में भी 4 मामले एक्साईज के दर्ज है, जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है। फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि यदि कहीं भी अवैध शराब की बिक्री, तस्करी अथवा अन्य किसी गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तत्काल फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, 0129-2227200 या डायल 112 या फिर स्थानीय पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Faridabad, Faridabad | Aug 15, 2026

MORE NEWS