कल महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़ीमलहरा में लगेगा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का शिविर
शिविर में आमजन की समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण, विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की मिलेगी जानकारी
---
#मुख्यमंत्री_जन_विश्वास_अभियान के अंतर्गत 3 अक्टूबर 2026 को महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल, गढ़ीमलहरा में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर निराकरण करेंगे। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
शिविर के दौरान विभागीय अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण एवं निरीक्षण भी करेंगे। साथ ही विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई की लंबित शिकायतों एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।