Public App Logo
सब धरती कागद करूं, लिखनी सब बनराय। सात समुद्र की मसि करूं, गुरु गुण लिखा न जाय॥ गुरु वह दीपक हैं, जो अज्ञानता के अंधकार को दूर कर जीवन को सत्य और ज्ञान के मार्ग से आलोकित करते हैं। गुरुजनों द्वारा सिखाए गए संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्य ही हमें एक जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं। राजस्थान पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी भी अपने गुरुजनों के दिखाए कर्तव्यबोध और निष्ठा के पथ पर अग्रसर रहकर, प्रदेश में शांति, सुरक्षा और न्याय का वातावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। आइए, इस गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुओं का सम्मान करें और समाज में सद्भाव व कानून का पालन कर एक आदर्श राजस्थान के निर्माण में सहभागी बनें। #GuruPurnima #GuruPurnima2026 #RajasthanPolice #RajasthanPoliceCares #ServiceAndIntegrity - Pratapgarh News