Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

मऊ साइबर पुलिस ने ठगी के 2.30 लाख रुपये पीड़ितों को वापस कराए #maupolice घोसी और कोतवाली नगर साइबर टीम की कार्रवाई, यूपीआई के जरिए हुई थी ठगी मऊ। साइबर फ्रॉड के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मऊ पुलिस की साइबर टीम ने यूपीआई के माध्यम से ठगी गई कुल 2 लाख 30 हजार रुपये की धनराशि पीड़ितों को वापस करा दी। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। साइबर पुलिस टीम ने MRM पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में ठगी की रकम वापस कराई। थाना घोसी साइबर पुलिस टीम ने देवेन्द्र कुमार निवासी कस्बा खास, घोसी के खाते से फ्रॉड किए गए 1 लाख 56 हजार रुपये वापस कराए। वहीं, कोतवाली नगर साइबर पुलिस टीम ने आरव रघुवंशी के खाते से ठगी गई 74 हजार रुपये की धनराशि वापस कराई। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने आमजन से अपील की है कि ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहें। किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और फर्जी कॉल, केवाईसी अपडेट, निवेश, लोन, पार्ट टाइम जॉब या किसी भी बहाने से मांगे जाने वाले OTP, बैंकिंग या यूपीआई संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के साथ ही cybercrime.gov.in पर भी शिकायत की जा सकती है।

Maunath Bhanjan, Mau | Aug 16, 2026

MORE NEWS

सड़क पर उतरकर यातायात नियमों का कराया गया पालन #मऊ #चेकिंगअभियान #खबरेंअभीतक #KhabareAbhiTak

सड़क पर उतरकर यातायात नियमों का कराया गया पालन #मऊ #चेकिंगअभियान #खबरेंअभीतक #KhabareAbhiTak

Maunath Bhanjan, Mau | Aug 16, 2026

मंच से स्वर्गीय कल्पनाथ राय की बहू डॉक्टर सीता राय ने लगाए आरोप

मंच से स्वर्गीय कल्पनाथ राय की बहू डॉक्टर सीता राय ने लगाए आरोप

Maunath Bhanjan, Mau | Aug 16, 2026

श्रावण मास व कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर द्वारा थाना सरायलखंसी क्षेत्रान्तर्गत बढुआ गोदाम बाई पास में  ड्यूटी व रूट व्यवस्था मे लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को चेक करते हुये दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश-
  श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनाँक 16.08.2026 को  पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर द्वारा थाना सरायलखंसी क्षेत्रान्तर्गत बढुआ गोदाम बाई पास सुरक्षा/ ड्यूटी प्वाइंट्स एवं कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान महोदय ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, सतर्कता तथा ड्यूटी प्वाइंट्स को गहनता से चेक किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के कार्यों एवं व्यवस्था में अब तक हासिल की गई उपलब्धियों की समीक्षा की और सभी को कांवड़ियों के आवागमन को सुरक्षित बनाने के लिए निर्धारित रूट डायवर्जन और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर पैनी नजर रखने और कांवड़ मार्गों पर नियमित गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

श्रावण मास व कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर द्वारा थाना सरायलखंसी क्षेत्रान्तर्गत बढुआ गोदाम बाई पास में ड्यूटी व रूट व्यवस्था मे लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को चेक करते हुये दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश- श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनाँक 16.08.2026 को पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर द्वारा थाना सरायलखंसी क्षेत्रान्तर्गत बढुआ गोदाम बाई पास सुरक्षा/ ड्यूटी प्वाइंट्स एवं कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, सतर्कता तथा ड्यूटी प्वाइंट्स को गहनता से चेक किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के कार्यों एवं व्यवस्था में अब तक हासिल की गई उपलब्धियों की समीक्षा की और सभी को कांवड़ियों के आवागमन को सुरक्षित बनाने के लिए निर्धारित रूट डायवर्जन और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर पैनी नजर रखने और कांवड़ मार्गों पर नियमित गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Maunath Bhanjan, Mau | Aug 16, 2026