
#बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, युवक और वृद्ध की मौत, एक गंभीर...
रिपोर्ट-इमरान अली शाह
बलरामपुर। गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के चिरकुटिया बाजार के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक वृद्ध और एक किशोर की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, तैयबपुर परसौना गांव निवासी जाबिर उर्फ अबू (65) बाइक से डीजल लेने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सवार सड़क पर दूर जा गिरे।
हादसे में हाजी जाबिर अली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार नगवा गांव निवासी 16 वर्षीय रौनक पुत्र मंगरे की भी घटनास्थल पर मौत हो गई। इसी बाइक पर सवार अंकित पुत्र प्रवीण कुमार को मामूली छोटे आईं।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल अंकित को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हादसे की खबर मिलते ही दोनों गांवों में मातम छा गया। परिजन मौके पर पहुंचकर बिलख पड़े। एक साथ दो मौतों से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाना प्रतीत मानी जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।
#balrampur #Utraula