Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

स्वतंत्रता दिवस - 2026, आबकारी भवन में राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया उदयपुर, 15 अगस्त। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह आबकारी भवन मुख्यालय उदयपुर में उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत ने आबकारी भवन मुख्यालय परिसर उदयपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। आबकारी निरोधक दल द्वारा गार्ड आॅफ आॅनर एवं सलामी दी गई। इस मौके पर अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन अनिल कुमार शर्मा साथ मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस समारोह में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पाॅलिसी प्रदीप सिंह सांगावत ने ध्वजारोहण के उपरांत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने जीवन का बलिदान तक दिया आज उन सभी शहीदों को नमन करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि हम सभी को राष्ट्रहित में अपने राजकीय दायित्व का निर्वहन कर्तव्यनिष्ठा व समर्पण भाव से करते हुए राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में सहभागी बनना चाहिए। समारोह में आबकारी निरीक्षक शकुंतला जैन ने ‘‘ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी’’ गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय की बालिकाओं ने राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन अनिल कुमार शर्मा, अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन प्रभा गौतम, वित्तिय सलाहकार सुनीता विजय, उपायुक्त ईपीएफ प्रद्युम्न सिंह चुण्डावत सहित समस्त अधिकारीगण व कर्मचारी मौजूद रहे। --00--

Badgaon, Udaipur | Aug 15, 2026

MORE NEWS

नार्देश्वर महादेव 🔱🕉️
.
#reels #reelsinstagram #udaipurdiaries #udaipur #india instagram mahadev mahadevlover viral trending

नार्देश्वर महादेव 🔱🕉️ . #reels #reelsinstagram #udaipurdiaries #udaipur #india instagram mahadev mahadevlover viral trending

Badgaon, Udaipur | Aug 16, 2026

*मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय समारोह आयोजित*

*जिला कलेक्टर परिसर प्रांगण में हुआ कार्यक्रम, राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण*

सलूंबर, 16 अगस्त। मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय समारोह शनिवार को जिला कलेक्टर परिसर प्रांगण में आयोजित हुआ। इस दौरान अलवर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह तथा मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण किया गया।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर में विभिन्न विभागों में नवनियुक्त 10,548 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के खातों में 152 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।

कार्यक्रम में प्रदेश के 67 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि की 667 करोड़ रुपए की राशि भी हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेशभर में 954 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया गया।

कार्यक्रम में नवनियुक्त आयुष अधिकारी, पुस्तकालय ग्रेड थर्ड, नर्सिंग ट्रेनर,पब्लिक हेल्थ केयर नर्स, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आदि को बधाई पत्र एवं कीट प्रदान की गई।

जिला स्तरीय समारोह में जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी पी ने नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोजगार के अवसर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान करते हैं। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

समारोह में सीएमएचओ डॉ. महेन्द्र परमार, एसीपी दीपक धाकड़ , मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी लोकेश भारती, सहायक रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग ओंकारलाल बुनकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, नवनियुक्त कार्मिक एवं अन्य उपस्थित रहे।

--0--

*मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय समारोह आयोजित* *जिला कलेक्टर परिसर प्रांगण में हुआ कार्यक्रम, राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण* सलूंबर, 16 अगस्त। मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय समारोह शनिवार को जिला कलेक्टर परिसर प्रांगण में आयोजित हुआ। इस दौरान अलवर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह तथा मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर में विभिन्न विभागों में नवनियुक्त 10,548 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के खातों में 152 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम में प्रदेश के 67 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि की 667 करोड़ रुपए की राशि भी हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेशभर में 954 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त आयुष अधिकारी, पुस्तकालय ग्रेड थर्ड, नर्सिंग ट्रेनर,पब्लिक हेल्थ केयर नर्स, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आदि को बधाई पत्र एवं कीट प्रदान की गई। जिला स्तरीय समारोह में जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी पी ने नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोजगार के अवसर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान करते हैं। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। समारोह में सीएमएचओ डॉ. महेन्द्र परमार, एसीपी दीपक धाकड़ , मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी लोकेश भारती, सहायक रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग ओंकारलाल बुनकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, नवनियुक्त कार्मिक एवं अन्य उपस्थित रहे। --0--

Badgaon, Udaipur | Aug 16, 2026