बहराइच: यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 535 वाहनों का चालान और ₹6.87 लाख का जुर्माना
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बहराइच में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और अवैध स्टैंडों के खिलाफ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान कुल 535 वाहनों का चालान कर ₹6,87,000 जुर्माना वसूला गया तथा 01 वाहन को सीज किया गया।
तीन सवारी 54 वाहनों पर कार्रवाई।
अस्पष्ट नंबर प्लेट 10 वाहनों का चालान।
शराब पीकर ड्राइविंग 01 वाहन पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई।
सड़कों पर अवैध रूप से खड़े भारी वाहनों को हटवाया गया और चालकों को यातायात नियमों तथा घायलों की मदद करने के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।