
ट्रक की टक्कर से हरियाणा पुलिस के एसआई की मौत
रेवाड़ी समाचार 16 अगस्त 2026
रेवाड़ी में ट्रक की टक्कर से हरियाणा पुलिस के एसआई की मौत हो गई। हादसे में घायल एसआई चांदराम 9 दिन अस्पताल जिंदगी की जंग लड़ने के बाद आखिरकार हार गए। हादसे में घायल एसआई की मौत से गांव में मातम छा गया। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
गांव जयसिंहपुरा खेड़ा निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि 5 अगस्त की दोपहर बावल जाने के लिए हम गांव के बस अड्डे पर खड़े थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके पिता चांदुराम उर्फ चांदराम को टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से रेवाड़ी के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। एक्सीडेंट में गंभीर चोट लगने के कारण 14 अगस्त को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद बावल पुलिस ने बेटे की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिपाही से एसआई तक का सफर
जानकारी के अनुसार चांदराम हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुई थे7 2017 में नारनौल से एसआई के पद से सेवानिवृत हुए। इस दौरान उन्होंने अलग- अलग स्थानों पर अपनी सेवाएं दी।
Rewari, Rewari | Aug 16, 2026