
*‘पिता मेरे स्मृति में पिता’ पुस्तक का 4 अक्टूबर को होगा विमोचन*
---
*मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर होंगे मुख्य अतिथि, मंत्री श्री तुलसी सिलावट करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता*
इंदौर 3 अक्टूबर 2026
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. स्वाति तिवारी द्वारा संपादित पुस्तक ‘पिता मेरे स्मृति में पिता’ का विमोचन समारोह 4 अक्टूबर 2026 को शाम 4:30 बजे एबी रोड स्थित होटल श्री माया रेजिडेंसी इंदौर में आयोजित किया जाएगा। मीडिया वाला की ओर से आयोजित इस साहित्यिक कार्यक्रम में प्रदेश की अनेक विशिष्ट हस्तियां शामिल होंगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में इंदौर संभागायुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार तथा मध्यप्रदेश के पूर्व जनसंपर्क आयुक्त श्री राकेश श्रीवास्तव उपस्थित रहेंगे।
पुस्तक का संपादन वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. स्वाति तिवारी ने किया है। विमोचन समारोह में सुप्रसिद्ध न्यूरो सर्जन एवं साहित्यकार डॉ. अपूर्व पौराणिक पिता के व्यक्तित्व और जीवन मूल्यों पर अपने विचार साझा करेंगे।
#Indore #JansamparkMP #साहित्य #पुस्तकविमोचन