वाहन जांच में 136 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद, टेम्पो चालक समेत दो गिरफ्तार
किशनगंज के सुखानी थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 136 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल टेम्पो को जब्त करते हुए चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर शराब के स्रोत और तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।