Public App Logo
Profile Picture

Katihar Times

@raviktr5
514771Followers
63Following
कटिहार में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, सास-ससुर गिरफ्तार
शराब तस्करों पर मद्य निषेध टीम का बड़ा शिकंजा, छह गिरफ्तार, तीन बाइक से 55.790 लीटर चुलाई व विदेशी शराब बरामद, पश्चिम बंगाल से शराब लाते चार युवक पकड़े गए

जिला पदाधिकारी के आदेश के आलोक में शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कटिहार मद्य निषेध टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों के पास से तीन बाइक, 19 लीटर चुलाई शराब तथा 36.790 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। मद्य निषेध टीम ने आजमनगर थाना क्षेत्र के बौला से राजकुमार मंडल को तिनपहिया बैटरी चालित साइकिल पर 19 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं बैगना ओवरब्रिज के पास 7.500 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मनसाही थाना क्षेत्र के बलवा टोला से सुनील गुप्ता को 9.415 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया। इसके अलावा संतोषी चौक, कटिहार से 10.875 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इधर, बलरामपुर थाना क्षेत्र के लोहागड़ा पुल के पास दो बाइक पर शराब लेकर आ रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवकों की पहचान पूर्णिया निवासी मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद हुसैन, शुभान अंसारी एवं मुसव्वर आलम के रूप में हुई है। इनके पास से क्रमश: 9 लीटर और 10 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। चारों युवक रायगंज, पश्चिम बंगाल से शराब लेकर आ रहे थे। मद्य निषेध टीम की कार्रवाई में कुल छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
‘नीतीश संवाद’ में गूंजेगा जीविका के 20 साल का सफर, जनता दल (यूनाइटेड) की पहल पर कटिहार के अग्रसेन भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम
Video 3
दुर्गा पूजा त्यौहार को लेकर AJ FASHION की ओर से आकर्षक डील, पुरुषों से संबंधित एक से एक जींस शर्ट सहित कई आकर्षक आर्टिकल मौजूद, AJ FASHION में खरीदारी करने पर ग्राहकों को भी मिलेगा आकर्षक उपहार, शहर के शहीद चौक बसंत टॉकीज गली में स्थित है दुकान
‘स्वच्छ कटिहार–स्वस्थ कटिहार’ के संकल्प के साथ चला वृहद सफाई अभियान, स्कॉटिश स्कूल के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता और जिम्मेदारी का संदेश
कटिहार के बलिया बेलोन थाना क्षेत्र में दहेज को लेकर हत्या, 8 महीने पहले हुई थी शादी, गला दबाकर हत्या की आशंका, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, प्रशासन से इंसाफ की गुहार
चोरी की टोटो और पांच बैटरी के साथ दो गिरफ्तार, नगर थाना पुलिस ने दबोचा
कटिहार में स्कॉर्पियो में 301 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, चौर में पीछा कर पकड़ा

जिला पदाधिकारी के आदेश के आलोक में मद्य निषेध विभाग की टीम ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 301.640 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मद्य निषेध टीम के अनुसार 28 सितंबर की मध्य रात्रि पश्चिम बंगाल से स्कॉर्पियो वाहन में शराब की खेप लेकर आ रहे तस्कर को टीम ने पीछा कर आजमनगर थाना क्षेत्र के मानिकनगर के पास चौर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान बरारी थाना क्षेत्र के बाकीया रानीचक निवासी मिथुन कुमार के रूप में हुई है। इधर, बलरामपुर जांच चौकी पर भी मद्य निषेध टीम ने कार्रवाई करते हुए साइकिल से शराब ले जा रहे दो आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलरामपुर निवासी गोपाल सिंह एवं विश्वजीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों के पास से छह बोतल बीयर और एक बोतल शराब बरामद की गई। विभाग की ओर से गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कटिहार पुलिस की पहल, स्कूल-कॉलेजों में सक्रिय हुआ ‘पुलिस दीदी अभियान’
रेलवे लाइन किनारे पुलिया के नीचे मिले बोरे से सनसनी, खून के धब्बे और अंडरवियर मिलने से हत्या की आशंका <nis:link nis:type=tag nis:id=murder nis:value=murder nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crime nis:value=crime nis:enabled=true nis:link/>
कटिहार में रेलवे लाइन किनारे पुलिया के नीचे मिले बोरे से सनसनी, खून के धब्बे और अंडरवियर मिलने से हत्या की आशंका <nis:link nis:type=tag nis:id=murder nis:value=murder nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crime nis:value=crime nis:enabled=true nis:link/>
नसेड़ी की जमकर खातेदारी
नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, 12 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार
कटिहार में नाबालिग के अपहरण-बलात्कार मामले में नया मोड़, पीड़िता की मां ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, मनसाही थाना पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप, आरोपी पर धमकी देकर न्यायालय में बयान बदलवाने का भी लगाया आरोप
कटिहार में नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, एसपी बोले- मामला दर्ज, जांच जारी

कटिहार में घर से नाराज होकर रेलवे स्टेशन पहुंची 22 वर्षीय युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप सामने आया। आरोप है कि 22 सितंबर को रेलवे स्टेशन पर युवती की मुलाकात एक लोको पायलट से हुई। उसने नौकरी दिलाने की बात कहकर युवती को सहायक थाना क्षेत्र के बरमसिया मोहल्ले स्थित अपने किराए के मकान पर ले गया, जहां युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक  आरोपी ने कुछ परिचितों को भी वहां बुलाने की कोशिश की। इसी दौरान युवती किसी तरह मकान से बाहर निकली और शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने महिला थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। अब इस मामले में कटिहार एसपी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर महिला थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। CCTV फुटेज, फॉरेंसिक टीम और अन्य साक्ष्यों को जांच का हिस्सा बनाया गया है। एसपी ने कहा कि आरोपी की भूमिका की जांच की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।
कटिहार में झपट्टा मारकर सोने की चेन छीनने वाले दो शातिर गिरफ्तार, बाइक भी बरामद, शहीद चौक से जीआरपी जाने के दौरान रेलवे ब्रिज के समीप दिया था वारदात को अंजाम, पुलिस की विशेष टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर दबोचा
कटिहार में पर्व को लेकर पूरे जिले में पुलिस का सख्त पहरा, रात में चला विशेष वाहन जांच अभियान, बिना नंबर प्लेट व संदिग्ध वाहनों पर कड़ी नजर, मादक पदार्थ और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस ने बढ़ाई निगरानी
परवल के खेत में मिला 2 साल के मासूम का शव, शरीर पर घाव के निशान, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
पर्व से पहले पुलिस की बड़ी तैयारी, दंगा नियंत्रण का किया जोरदार पूर्वाभ्यास, भीड़ बेकाबू होने पर कैसे संभालेंगे हालात, पुलिस जवानों और क्यूआरटी टीमों ने किया अभ्यास, दंगा नियंत्रण उपकरण और आंसू गैस के इस्तेमाल का दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण
पर्व से पहले पुलिस की बड़ी तैयारी, दंगा नियंत्रण का किया जोरदार पूर्वाभ्यास, भीड़ बेकाबू होने पर कैसे संभालेंगे हालात, पुलिस जवानों और क्यूआरटी टीमों ने किया अभ्यास, दंगा नियंत्रण उपकरण और आंसू गैस के इस्तेमाल का दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण
कटिहार में दो साल के मासूम की रहस्यमयी मौत से सनसनी, खेत में मिला शव… फॉरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा, शरीर पर घाव के निशान, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप, बरारी प्रखंड क्षेत्र के सोतीचक गांव की घटना
विकास भवन परिसर से दिनदहाड़े सरकारी कर्मचारी की बाइक चोरी,
शिकायत निवारण कार्यालय के सामने खड़ी थी बाइक, शाम को लौटे तो गायब मिली, परिसर के सीसीटीवी कैमरे खराब होने पर उठे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
कागजात से डिक्की तक जांच, सड़क पर पुलिस का शिकंजा; वाहन चालकों में मचा हड़कंप
कटिहार में कागजात से डिक्की तक जांच, सड़क पर पुलिस का शिकंजा; वाहन चालकों में मचा हड़कंप, नगर थाना के पास सघन वाहन जांच अभियान, सैकड़ों वाहनों को रोककर खंगाले गए दस्तावेज और डिक्की