Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

देशआदेश सच की परख़ स्वतंत्रता दिवस पर अरिकेश जंग ने विभिन्न कार्यक्रमों में लिया हिस्सा देशआदेश सिरमौर। जिला परिषद वार्ड सदस्य अरिकेश जंग ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत मिश्रवाला में गृह पंचायत के प्रधान, उपप्रधान एवं ग्रामीणों के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। इसके उपरांत उन्होंने अपनी गृह पंचायत भाटावाली में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता एवं दौड़ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान, बीडीसी सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अरिकेश जंग ने सभी क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और नशे से दूर रहकर स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण करवाता है। आइए, हम सभी मिलकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए निरंतर योगदान देने का संकल्प लें।

Paonta Sahib, Sirmaur | Aug 15, 2026

MORE NEWS