Public App Logo
प्रतापगढ़ में जर्जर मकान ढहा—एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली मोहल्ले में करीब 100 साल पुराना जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय एक ही परिवार के सात लोग मकान के अंदर मौजूद थे। मलबे में दबने से परिवार के छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एसी चलने के कारण परिवार के सभी लोग एक ही कमरे में सो रहे थे, तभी अचानक मकान जमींदोज हो गया। हादसे में माता-पिता, बहू-बेटा और दो मासूम बच्चों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। राहत और बचाव कार्य शुरू कर मलबे को हटाया गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। - Patti News